Karnal News: करनाल के तरावड़ी के अंश मिश्रा ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

0
87
विजेता बच्चों के साथ गणमान्य लोग।
विजेता बच्चों के साथ गणमान्य लोग।

Karnal News (आज समाज) करनाल: आज ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के भव्य प्रांगण मे अंश मिश्रा सुपुत्र विजयशंकर मिश्रा व सौरभ नैन सुपुत्र नफे सिंह नैन को सम्मानित किया गया। जिसमे स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य माननीय डॉक्टर राजन लाम्बा, प्रवीण डाबरा, राजेंद गोलन, ऋषिराज लांबा स्कूल प्राचार्या गुरविंदर कौर चावला मौजूद रहे। स्कूल प्राचार्या गुरिंदर कौर चावला ने बताया कि खेलों का हमारे शारीरिक व बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। दोनो ंबच्चों की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा की अंश मिश्रा ने पिछले साल राज्य स्तर पर रजत पदक प्राप्त किया तथा इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक प्राप्त किया। सौरभ नैन के बारे में बताते हुए कहा कि वर्ष 2023 में राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीता तथा वर्ष 2024 में भी राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण व एक रजत पदक जीता।