Punjab News Update : पंजाब में डिजिटल रूप में होगी पशु गणना

0
176
Punjab News Update : पंजाब में डिजिटल रूप में होगी पशु गणना
Punjab News Update : पंजाब में डिजिटल रूप में होगी पशु गणना

21वीं पशु गणना में 16 नस्लों के पशुओं और पोल्ट्री को किया जाएगा शामिल

Punjab News Update (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब में इस बार पशु गणना डिजिटल रूप से होगी। ज्ञात रहे कि इस 21वीं पशुधन गणना में पशुओं की 16 नस्लों के साथ ही पोल्ट्री को भी शामिल किया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए पशुपालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि इससे पशुधन की नस्लों और अन्य विशेषताओं का डेटा एकत्र करने के लिए मोबाइल ऐप का उपयोग किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस व्यापक क्षेत्रीय सर्वेक्षण को पूरा करने के लिए विभाग द्वारा एक राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी, 5 जोनल नोडल अधिकारी, 23 जिला नोडल अधिकारी, 392 पर्यवेक्षक और 1962 गणनाकार नियुक्त किए गए हैं। ये गणनाकार लगभग 65 लाख घरों का दौरा करेंगे ताकि जानवरों की नस्लों और अन्य विशेषताओं के अनुसार उनकी गणना रिकॉर्ड की जा सके।

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News: Bike riders fired bullets in Bathinda, captured in CCTV

ये भी पढ़ें : Punjab News : भाजपा नहीं जगा पाई विश्वास, कैसे आसान होगी 2027 की राह

पालतु कुत्तो की नस्ल के आधार पर होगी गणना

यह पहली बार होगा कि पालतू कुत्तों की भी उनकी नस्ल के आधार पर गणना की जाएगी। इसके अलावा, पहली बार गौशालाओं में पशुओं और खानाबदोश कबीलों द्वारा पाले जा रहे पशुओं को अलग से गिना जाएगा। इस गणना के दौरान पशुपालन क्षेत्र पर किसानों की निर्भरता के साथ-साथ पोल्ट्री और पशुपालन से जुड़े उपकरणों के आंकड़े भी एकत्र किए जाएंगे। यह गणना फरवरी 2025 तक पूरी होने की उम्मीद है।

पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. गुरशरणजीत सिंह बेदी ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि इस गणना के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और इसे सुचारू व निर्विघ्न तरीके से करवाने के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि विभाग के प्रमुख सचिव श्री राहुल भंडारी और विशेष सचिव श्री हरबीर सिंह संपूर्ण प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। उनकी अगुवाई में यह गणना राज्य के पशुपालकों की भलाई के लिए नई नीतियां बनाने में सहायक होगी।

ये भी पढ़ें : Punjab Political News : उपचुनाव से मजबूत हुई आप, कांग्रेस से छीनी तीन सीट

ये भी पढ़ें : Punjab Political News : जनता ने भाजपा को आईना दिखाया : राजा वड़िंग