Sonipat News: सोनीपत के गोहाना में नहर में पानी नहीं आने से नाराज किसानों ने लगाया जाम

0
51
सोनीपत के गोहाना में नहर में पानी नहीं आने से नाराज किसानों ने लगाया जाम
सोनीपत के गोहाना में नहर में पानी नहीं आने से नाराज किसानों ने लगाया जाम

Sonipat News (आज समाज) सोनीपत: सोनीपत जिले के गांव कथूरा में कानोर ब्रांच नहर से खेतों में सिंचाई के लिए पानी छोड़ने को लेकर गोहाना से महम रोड कथुरा गांव में किसानों ने जाम लगा दिया। 5 हजार एकड़ धान की फसल खराब होने आसार है। मौके पर गोहाना नहर विभाग के अधिकारी और बरोदा थाना पुलिस के पर पहुंची है। जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि कानोर ब्रांच में इन दिनों लगातार पानी छोड़ा जाता है। जिससे उनकी की फसल में पानी पहुंच जाता है। लेकिन अबकी बार एक सप्ताह में 4 दिन पानी आ रहा है। जिसके कारण किसानों की फसल खराब हो रही है। नहर के साथ करीब 5000 एकड़ फसल धान की लगाई हुई है। अगर समय पर पानी नहीं मिला तो सभी खराब हो जाएगी।