Anant-Radhika Wedding Live Update : शादी का वीडियो वायरल, सेहरा सजा कर डांस करते नजर आ रहे अनंत अंबानी

0
1680
Anant-Radhika Wedding Live Update : शादी का वीडियो वायरल, सेहरा सजा कर डांस करते नजर आ रहे अनंत अंबानी
Anant-Radhika Wedding Live Update : शादी का वीडियो वायरल, सेहरा सजा कर डांस करते नजर आ रहे अनंत अंबानी

Anant-Radhika Wedding Live Update | रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में अब बस कुछ ही घंटे बाकी हैं। बता दें कि आज यानी 12 जुलाई के दिन अनंत अंबानी अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में सात फेरे लेंगे।

सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका की शादी से दूल्हे राजा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सेहरा सजा कर डांस करते नजर आ रहे हैं।

कृति सेनन पिंक लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं और सिंगर स्टेबिन अपनी आवाज से शादी के माहौल को खुशनुमा बना रहे हैं।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की शुभ घड़ी आ गई है। आज 12 जुलाई शुक्रवार को दोनों सात फेरे लेने वाले हैं। देश-दुनिया की चर्चित हस्तियां इस शाही शामिल में शामिल हो रही हैं। हर इंतजाम बेहद खास है।

अनंत-राधिका की शादी के लिए शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आईं। अभिनेत्री के साथ उनके भाई आर्यन खान भी दिखाई दिए। वहीं करण जौहर भी गोल्डन शेरवानी में कमाल के लगे।

अनंत-राधिका की शादी में रजनीकांत भी परिवार के शामिल हुए हैं। इस दौरान अभिनेता ने मीडिया को खूब पोज दिए, जिसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

अनंत-राधिका की शादी में पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा वेन्यू पर पहुंची हैं, इस दौरान अभिनेत्री ने यलो लहंगा पहना हुआ है। वही, निक ने बेबी पिंक कलर की शेरवानी पहनी है।

अनंत-राधिका की पार्टी में पति और बेटे के साथ माधुरी दीक्षित ने एंट्री ली। अभिनेत्री लंहगा पहने नजर आईं। इस आउटफिट में वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।

एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। बारात अंबानी के मुंबई स्थित निवास एंटीलिया से निकलकर जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंची। सबसे पहले साफा बांधने की रस्म हुई। जियो वर्ल्ड सेंटर के अंदर बारातियों ने जमकर डांस किया। अब ‘मिलनी’ की रस्म होगी। ‘मिलनी’ की रस्म के बाद रात 8 बजे वरमाला होगी। वहीं लग्न, सात फेरे और सिंदूर दान की रस्म रात 9.30 बजे से शुरू होंगी।

अनंत-राधिका की शादी में दिशा अपने ग्लैमरस अवतार में नजर आईं, उन्होंने इस खास दिन के लिए साड़ी कैरी किया। अभिनेत्री की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : Rhea Kapoor ने शेयर की Radhika Merchant की खूबसूरत तस्वीरें

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : गोल्डन शेरवानी में पहुंचे करण जौहर

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आईं

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : अनंत-राधिका की शादी में परिवार के साथ रजनीकांत हुए शामिल

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा वेन्यू पर पहुंची

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : अनंत-राधिका की पार्टी माधुरी दीक्षित ने ली एंट्री, लहंगे में लग रही बला की खूबसूरत लग रही

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : अनंत-राधिका की शादी में दिखा दिशा का ग्लैमर अवतार

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : अनंत-राधिका की शादी में पहुंच रहे सेलेब्रटी