Anant-Radhika Wedding Live Update : पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा वेन्यू पर पहुंची

0
1162
Anant-Radhika Wedding Live Update : पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा वेन्यू पर पहुंची
Anant-Radhika Wedding Live Update : पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा वेन्यू पर पहुंची

Anant-Radhika Wedding Live Update | अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की शुभ घड़ी आ गई है। आज 12 जुलाई शुक्रवार को दोनों सात फेरे लेने वाले हैं। देश-दुनिया की चर्चित हस्तियां इस शाही शामिल में शामिल हो रही हैं। हर इंतजाम बेहद खास है।

अनंत-राधिका की शादी में पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा वेन्यू पर पहुंची हैं, इस दौरान अभिनेत्री ने यलो लहंगा पहना हुआ है। वही, निक ने बेबी पिंक कलर की शेरवानी पहनी है।

अनंत-राधिका की पार्टी में पति और बेटे के साथ माधुरी दीक्षित ने एंट्री ली। अभिनेत्री लंहगा पहने नजर आईं। इस आउटफिट में वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।

एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। बारात अंबानी के मुंबई स्थित निवास एंटीलिया से निकलकर जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंची। सबसे पहले साफा बांधने की रस्म हुई। जियो वर्ल्ड सेंटर के अंदर बारातियों ने जमकर डांस किया। अब ‘मिलनी’ की रस्म होगी। ‘मिलनी’ की रस्म के बाद रात 8 बजे वरमाला होगी। वहीं लग्न, सात फेरे और सिंदूर दान की रस्म रात 9.30 बजे से शुरू होंगी।

अनंत-राधिका की शादी में दिशा अपने ग्लैमरस अवतार में नजर आईं, उन्होंने इस खास दिन के लिए साड़ी कैरी किया। अभिनेत्री की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : अनंत-राधिका की पार्टी माधुरी दीक्षित ने ली एंट्री, लहंगे में लग रही बला की खूबसूरत लग रही

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : अनंत-राधिका की शादी में दिखा दिशा का ग्लैमर अवतार

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : अनंत-राधिका की शादी में पहुंच रहे सेलेब्रटी