Anant Ambani Wedding: अनंत-राधिका की शादी में जाने से पहले Nick Jonas ने बीवी Priyanka Chopra संग कार में की मस्ती

0
322
Nick Jonas had fun in the car with Priyanka Chopra

Anant Ambani Wedding: भारत की सबसे चर्चित शादियों में एक नाम अनंत अंबानी (Anant Ambani) का भी जुड़ गया है। भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपने बेटे की शादी बड़ी धूमधाम से कर रहे हैं। आज अनंत अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं। इस फंक्शन में शामिल होने के लिए ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी भारत आई हैं।

11 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ भारत आईं। पहले उन्होंने अपने भाई का जन्मदिन सेलिब्रेट किया और आज अनंत अंबानी की शादी में शामिल हुईं। निक और प्रियंका देसी अंदाज में वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे। शादी में जाने से पहले निक अपनी वाइफ के साथ मस्ती करते हुए नजर आये।

कार में निक-प्रियंका की मस्ती

निक जोनस ने अनंत और राधिका की शादी में शामिल होने से पहले अपनी बार्बी प्रियंका चोपड़ा के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि निक जोनस वीडियो शूट कर रहे हैं और बगल में बैठीं देसी गर्ल बार्बी गर्ल गाने पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में हैशटैग राधिका-अनंत के साथ लिखा, “कम ऑन बार्बी।”