नीता अंबानी के हाथों की मेहंदी में किसी खास शख्स का नाम, जानिए कौन है वो

0
211
Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding

Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाला है। आज ये कपल हमेशा के लिए एक-दूसरे का होने वाला है। अंबानी परिवार इस शादी को अपने बच्चों के जीवन का सबसे बेहतरीन दिन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। हर बीतते घंटे के साथ, दुनिया भर से मशहूर हस्तियों को शादी में शामिल हो रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/C9VBh0uyiei/?utm_source=ig_web_copy_link

नीता अंबानी की मेहंदी क्यों हैं खास

अब इसी बीच शादी की कुछ तस्वीरों में नीता अंबानी के हाथों की मेहंदी ने लोगों का ध्यान खींचा है। उनकी मेहंदी का डिजाइन काफी यूनिक है। दरअसल, उनकी मेहंदी डिजाइन में कुछ लोगों के नाम लिखे नजर आ रहे हैं।

नीता अंबानी ने अपनी मेहंदी में जिन लोगों के नाम लिखवाए, वे उनके परिवार और जीवन के महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। अपने छोटे बेटे की शादी में उन्होंने अपने हाथों पर अपने पति, बच्चों, दामाद, बहू और नाती-पोतों का नाम लिखवाया है। वहीं, दूसरे हांथ में उन्होंने अपने सबसे छोटे बेटे अनंत और होने वाली छोटी बहू राधिका का नाम भी लिखवाया है।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी आज मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी। इसके बाद 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद और 14 जुलाई को शादी का रिसेप्शन होगा। कई बॉलीवुड ए-लिस्टर्स, राजनेता, उद्योगपति और हॉलीवुड की मशहूर हस्तियां जिनमें किम कार्दशियन, ख्लो कार्दशियन, जय शेट्टी और कई अन्य शामिल हैं, के इस भव्य समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।