किसानों के लिए भी वरदान साबित होंगे अमृत सरोवर : नायब

0
416
Amrit Sarovar will prove to be a boon for farmers too
डॉ. राजेश वधवा, कुरुक्षेत्र:
सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कुरुक्षेत्र के 75 तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जाएगा। यह अमृत सरोवर जल संरक्षण के साथ-साथ किसानों के लिए भी एक वरदान साबित होंगे। इस अमृत सरोवर के पानी से सिंचाई करने का भी प्रावधान रखा जाएगा। इस योजना के तहत हरियाणा प्रदेश के 1650 तालाबों का अमृत सरोवर के रूप में 15 अगस्त 2023 तक विकसित किया जाएगा। सांसद नायब सिंह सैनी आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर पंचायत विभाग की तरफ से गांव नखरोजपुर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले सांसद नायब सिंह सैनी, डीडीपीओ प्रताप सिंह, बीडीपीओ आशुतोष धीमान, पूर्व सरपंच सूर्य सैनी, किरन रानी, एक्सईएन पंचायती राज विरेन्द्र चौहान, एसडीओ आरएस कलसी ने विधिवत रूप से गांव नखरोजपुर में अमृत सरोवर योजना का शुभारंभ किया।

नखरोजपुर के विकास कार्यों के लिए 5 लाख अनुदान देने की घोषणा

इस दौरान सांसद नायब सिंह सैनी ने गांव नखरोजपुर के विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा भी की है। इस कार्यक्रम से भी पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आनलाइन प्रणाली के माध्यम से प्रदेश के 111 अमृत सरोवरों की योजना का शुभारंभ किया और लोगों को अमृत सरोवर योजना को सफल बनाने में अपना योगदान देने की अपील की है। डीडीपीओ प्रताप सिंह ने मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव नखरोजपुर में करीब 2 एकड जमीन पर अमृत सरोवर का निर्माण किया जाएगा और इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने करीब 11 लाख का बजट पारित किया है। बीडीपीओ आशुतोष धीमान ने मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए अमृत सरोवर योजना पर प्रकाश डाला। इस मौके पर भाजपा नेता गुरनाम मंगौली सहित विभागीय अधिकारी और गांव के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें सूर्य ग्रहण जानें समय कब और कहाँ

यह भी पढ़ें  शनि अमावस्या के दिन करे उपाय Remedies Done On Day Of Shani Amavasya

यह भी पढ़ें गर्मी राहत के लिए बनते हैं बांके बिहारी के स्पेशल फूल-बंगले Banke Bihari’s

Connect With Us: Twitter Facebook