Amla benefits: जानिए एक दिन में कितने आंवला खाने से मिलते है फायदे

0
57
Amla benefits

Amla benefits: हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इसी तरह एक आवश्यक मिनरल माना जाता है विटामिन-सी। शरीर में इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए विटामिन-सी जरूरी होता है। इतना ही नहीं, यह स्किन और बालों को हेल्दी रखने के लिए भी जरूरी है। विटामिन-सी के सोर्स सभी खट्टे फल जैसे कि आंवला, संतरा और नींबू आते हैं। लेकिन लोगों को कंफ्यूजन यह रहती है कि इनमें से किस चीज में ज्यादा विटामिन-सी मौजूद होता है। दरअसल, इन तीनों चीजों में ही पर्याप्त विटामिन-सी मौजूद होता है, लेकिन इनके अपने अलग-अलग फायदे हैं।

एक्सपर्ट के मुताबिक इन तीनों चीजों में ही साइज के मुताबिक विटामिन-सी होता है। एक मीडियम साइज के नींबू में 30 mg तक विटामिन-सी पाया जाता है। तो वहीं एक मीडियम साइज के संतरे में 51 mg तक विटामिन-सी पाया जाता है। इन दोनों की तुलना में आंवला में सबसे अधिक विटामिन-सी होता है। एक मीडियम साइज के आंवला में आपको 300 से 400 mg तक विटामिन-सी मौजूद होता है। अगर मात्रा के मुताबिक मापा जाए, तो एक आंवला में मौजूद विटामिन-सी करीब दो संतरे और चार नींबू के बराबर होता है।

एक दिन में कितने आंवला खाना सेफ है

करना चाहिए। यह आपकी दिन भर की विटामिन-सी की जरूरत को पूरा कर सकता है। इसे आप सब्जी, आचार या चटनी के रूप में ले सकते हैं।

रोज आंवला का सेवन करने के फायदे

वजन घटाने में मदद करे

आंवले में फैट बर्निंग गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर में मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे कैलोरी बर्न होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

पाचन स्वस्थ रखे

अगर आपका पाचन खराब रहता है, तो आपको रोज आंवले का सेवन करना चाहिए। इसमें फाइबर की अधिक मात्रा होती है, जो पाचन स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी भी पाचन तेज करने में मदद करता है।

कोलेस्टॉल लेवल बैलेंस करे

आंवले के सेवन से कोलेस्टॉल लेवल भी बैलेंस रहता है। यह नसों में मौजूद खराब फैट्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे कोलेस्टॉल बैलेंस रहता है।

सर्दी-खांसी से बचाए

आंवले में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बनाए रखने में मदद करते हैं। रोज एक आंवले के सेवन से आपको सर्दी-खांसी की समस्या नहीं होगी।