
Aaj Samaj (आज समाज), Amit Shah, नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्तमान में देश और दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का डंका बज रहा है और देशवासियों के साथ दुनिया भी भारत में पीएम मोदी का नेतृत्व देखना चाहती है। शुक्रवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित ‘चैम्बर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ के 118वें वार्षिक सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही।
देश को ‘नीतिगत पंगुता’ से बाहर निकाला
अमित शाह ने कहा कि बीते 9 वर्षों में संघीय ढांचे में निर्णायक नीतियां, राजनीतिक स्थिरता, लोकतंत्र और सामूहिक रूप से काम करने की भावना देखी गई जिसने देश को ‘नीतिगत पंगुता’ से बाहर निकाला है। यह सारी चीजें पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व की बदौलत हुई हैं और यही वजह है कि देश की जनता फिर मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते है। गृह मंत्री ने कहा कि 2004 से 2014 के कालखंड ने देश को हिलाकर रख दिया और यह समय राजनीतिक अस्थिरता का आखिरी कालखंड भी था।
देश की अर्थव्यवस्था को भी मिली नई दिशा : अमित शाह
उन्होंने कहा, पीएम के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था को भी एक नई दिशा मिली है। गृह मंत्री ने कहा कि बीते 9 वर्ष में हमारा सकल घरेलू उत्पाद 2030 अरब डॉलर से बढ़कर 3750 अरब डॉलर हो गया है जो लगभग दोगुना है। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति आय 2013-14 में 68,000 रुपए बढ़कर 1.80 लाख रुपए पहुंच गई है। अमित शाह ने कहा, मैं राइजिंग इंडिया: यही समय है, सही समय है, थीम चुनने के लिए टीम को बधाई देता हूं।
चंद्रयान-3, आदित्य एल-1 और महिला आरक्षण बिल ने देश में नई ऊर्जा भर दी
उन्होंने कहा कि जी20, चंद्रयान-3 मिशन, आदित्य एल-1 मिशन की सफलता और महिला आरक्षण बिल के पास होने जैसी घटनाओं ने देश में एक नई ऊर्जा भर दी है। बता दें कि इसी महीने की 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन पर भारत की दुनिया में वाहवाही हुई है। इससे पहले चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद इसरो के साथ भारत की दुनिया में तारीफ हुई है।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर खुद को साबित किया
अमित शाह ने कहा कि देश ने 75 सालों का सफर पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा, पिछले 75 सालों में हमने हर क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। हमने अंतरराष्ट्रीय मंच पर खुद को साबित किया है। शुरू में मेक इन इंडिया प्रोग्राम का मजाक उड़ाया गया, . लेकिन आज हम प्रोडक्शन सेक्टर में ड्रीम डेस्टिनेशन हैं। उन्होंने कहा, अगले 10 साल में भारत दुनिया भर के छात्रों के लिए सबसे अच्छा डेस्टिनेशन होगा।
यह भी पढ़ें :
- Blast In Pakistan: बलूचिस्तान में मस्जिद के बाहर धमाका, 50 से ज्यादा लोगों की मौत, कई घायल
- Cleanliness Drive 2023: पीएम मोदी ने सभी देशवासियों से किया स्वच्छता अभियान से जुड़ने का आह्वान
- Bihar News: आधार का चमत्कार, सात वर्ष बाद घर पहुंचे बिछड़े भाई-बहन
Connect With Us: Twitter Facebook