कार्यक्रम के आयोजकों ने बीच में रूकवाया गाना
Bhiwani News (आज समाज) भिवानी: हरियाणा में बदमाशी के गानों पर लगाए गए बैन का असर अब सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी दिखने लगा है। गत शनिवार गुरुग्राम में सिंगर मासूम शर्मा को बैन किए गए गाने गाने से रोका गया। वहीं रविवार रात भिवानी में आयोजित कार्यक्रम में अमित सैनी रोहतकिया को भी बदमाशी का गाना नहीं बजाने दिया गया। कार्यक्रम के आयोजकों ने गाने को बीच में रूकवा दिया। हालांकि अमित सैनी ने जब जनता से पूछा तो लोगों ने 302 गाने की फरमाइश की।
इसके बाद अमित सैनी रोहतकिया ने कहा कि जो होगा देखा जाएगा। उनके कहने पर गाना बजा तो दिया। लेकिन गाना बीच में ही रुकवाना पड़ा। साथ ही अमित सैनी ने कहा कि गाना सुन लो, लेकिन 302 मत लगवाना। वहीं कहा कि दो-चार दिन ही सुनोगे, उसके बाद कुछ नहीं आएगा। इसके बाद अमित सैनी रोहतकिया ने स्टेज से कहा कि साफ सुधरा गाना सुनाया जाएगा।
यह है गाने 302 के बोल
अमित सैनी रोहतकिया के गाना धारा 302 में बोल जेल मैं आना-जाना रुटिन में हो रह्या है, यो झोटे बरगा गात घी के टीन में हो रह्या है। तूं सिस्टम पाड्यगा इतनै हम जेल पाडद्यांगे। माहरा सीन करेक्टर केजीएफ के सीन में हो रहा है। जेला भीतर कटन भी चाल्य, दारू गेल्यां मटन भी चाल्य। लोगां कै म्हारे नाम की चीस देखिए। बैरिक नंबर 302 है जेल कै भीतर। 302 मै मानस 420 देखिए।
ये भी पढ़ें : Punjab CM News : विरोधी पार्टियों की आवाज दबा रही भाजपा : मान