Delhi Weather Today : दिल्ली में हल्की बारिश के बीच तापमान ने तोड़ा 74 साल का रिकॉर्ड

0
85
Delhi Weather Today : दिल्ली में हल्की बारिश के बीच तापमान ने तोड़ा 74 साल का रिकॉर्ड
Delhi Weather Today : दिल्ली में हल्की बारिश के बीच तापमान ने तोड़ा 74 साल का रिकॉर्ड

फरवरी में 1951 के बाद सबसे ज्यादा 19.5 रहा न्यूनतम तापमान

Delhi Weather Today (आज समाज), नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में कल से मौसम खराब चल रहा है। हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम सुहावना है और लोगों को तेजी से बढ़ रही गर्मी से आंशिक राहत मिल गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले एक दो दिन लोगों को गर्मी से राहत का दौर जारी रहेगा। वहीं दूसरी तरफ जहां अधिकत्तम तापमान में कमी र्ज की गई और यह 25 डिग्री के आसपास रहा।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान ने वृद्धि करते हुए पिछले 74 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फरवरी का न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। 1951-2025 तक की समयावधि पर गौर करें तो गुरुवार को न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से सात डिग्री अधिक है। यह अब तक का सर्वाधिक तापमान है। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि 1951 से पहले का डेटा उपलब्ध नहीं है।

फरवरी में इस तरह रहता है तापमान

गुरुवार को फरवरी की सुबह सबसे अधिक गर्म रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान सबसे अधिक रहा। फरवरी में अमूमन अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। लेकिन बीते कई दिनों से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री को पार करते हुए 32.4 और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार सुबह हल्की बारिश हुई। वहीं 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने से ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है। सुबह के समय हल्का कुहासा और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने का अनुमान है। मार्च के पहले सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी।

ये भी पढ़ें  : Delhi Breaking News : भाजपा का रवैया तानाशाही वाला : आतिशी

ये भी पढ़ें  : Delhi News : पूर्व सीएम के आधिकारिक आवास की होगी जांच