Ambala Weather News : घने काले बादलों से मौसम हुआ सुहाना

0
69
Ambala Weather News : घने काले बादलों से मौसम हुआ सुहाना
Ambala Weather News : घने काले बादलों से मौसम हुआ सुहाना

Ambala Weather News , अंबाला सिटी:  सुबह 11 बजे अचानक काले बादल छा गए। बादल छाने के साथ ही कई जगहों पर बारिश भी हुई। बारिश होने से गर्मी से राहत मिली। इससे शाम तक मौसम सुहावना बना रहा। कई जगहों पर थोड़ी दूर तक बारिश हो रही थी और थोड़ी दूरी पर धूप निकल रही थी।

यह सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। अंबाला-जगाधरी हाइवे पर वाहन चालक रूक-रूककर चलते नजर आए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में 14 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 22 अगस्त तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

इससे 21 और 22 अगस्त को भारी बारिश की आशंका है। मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति से दक्षिण की तरफ जाने की संभावना से राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी कमी आने के आसार है। जिससे राज्य में बारिश की गतिविधियां में अगले तीन चार दिनों में कमी हो सकती है। इस दौरान राज्य के उत्तरी व दक्षिण जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन पश्चिमी हरियाणा के जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान हवा में बदलाव पूर्वी से उत्तर पश्चिमी होने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आने के आसार हैं।