Ambala News : युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर आयोजित

0
92
Ambala News : युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर आयोजित
मुख्यवक्ता को सम्मानित करते हुए।

Ambala News | अंबाला। नेहरू युवा केन्द्र अम्बाला द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र अम्बाला के सहयोग से आज दिनांक 30 जुलाई 2024 को प्रोजेक्ट आर्य एवं युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें  अम्बाला जिले के 40 युवाओं के प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुभारंभ जिला युवा अधिकारी अर्शदीप द्वारा नेहरू युवा केन्द्र की गतिविधयां एवं कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा दे कर किया गया, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य बिंदु प्रोजेक्ट आर्य एवं युवा नेतृत्व रहा, जिसमें पहले चरण में डॉ उपासना सिंह द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी, बताई गई।

वही कार्यक्रम के दूसरे चरण में डॉ सुखबीर सिंह रजिस्ट्रार राजीव गांधी राजकीय कॉलेज साहा ने विभिन्न गतिविधयों से युवाओं को युवा नेतृत्व से राष्ट्र निर्माण की और जाने के लिए प्रेरित किया। इसी कड़ी के दौरान डॉ रमेश द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र की बाकी गतिविधयों की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले वालंटियर्स द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किये गए, एवं मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें : Ambala News : बिजली कर्मचारियों ने दो घंटे किया प्रदर्शन