Ambala News : भाविप गीता गोपाल शाखा की महिला सदस्यों ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज का त्यौहार

0
65
Ambala News : भाविप गीता गोपाल शाखा की महिला सदस्यों ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज का त्यौहार
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।

Ambala News | अंबाला। गीता गोपाल शाखा की महिला शक्ति ने तीज उत्सव बड़ी धूमधाम से  शहर के निजी होटल में मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन व राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाकर किया गया। कार्यक्रम में शाखा की 40 महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर  विशेष रूप से राखी का स्टॉल्स लगाया गया। ये राखियां हाथों से बनाई गई थी। इस के साथ-साथ हैंड मेड पर्स जो कि कागज से बने हुए थे आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे।

जिसके द्वारा महिला सदस्यों ने यह बताने की कोशिश की कि पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। और परिषद परिवार की आई हेट पॉलिथीन मुहिम साथ जुड़कर चलने की कोशिश में एक प्रयास किया।  तीज सभी महिलाओं ने झूला झूल कर तीज उत्सव का आनंद लिया।  महिला प्रमुख सविता वर्मा ने तीज पर्व के महत्व को बताते हुए कहा कि तीज का पर्व सावन मास में आता है, जो भगवान शिव व माता पार्वती की अराधना व उन्हें समर्पित उपवास करने के लिए बेहद पवित्र महीना माना जाता है। हरियाली तीज का पर्व माता पार्वती और भगवान शिव पुनर्मिलन का प्रतीक है।

इस दिन सुहागिनें माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं। इशा गोगना ने महिलाओं के लिए मनोरंजन खेलों का आयोजन किया। जिसमें सभी ने उत्साह पूर्ण भाग लिया व सभी का भरपूर मनोरंजन भी हुआ। इस अवसर पर शाखा की महिला सदस्यों  ने मंगल गीत गए व भजन भी किया। कार्यक्रम में अनीता चावला, इशा गोगना, सुमन गर्ग, मीनू जैन व अन्य महिला सदस्यों ने भाग लिया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान गाकर किया गया। इसकी जानकारी शाखा सचिव अतुल मित्तल ने प्रदान की।

यह भी पढ़ें : Ambala News : द एसडी विद्या के विद्यार्थी चंडीगढ़ के अंतर विद्यालय स्कूल प्रतियोगिताओं में विजयी

यह भी पढ़ें : Ambala News : एसडी गर्ल्स हाई स्कूल में तीज का त्योहार मनाया

यह भी पढ़ें : Ambala News : भाविप सदर शाखा ने हरियाली तीज कार्यक्रम का किया आयोजन

यह भी पढ़ें : Ambala News : अंबाला सैनी सर्कल सभा की मासिक बैठक, कई मुद्दों पर की गई चर्चा