Ambala News : राजनीतिक विरासत की बात भी वही कर सकते हैं जिनकी कोई पहचान हो: विवेक चौधरी

0
117
Ambala News : राजनीतिक विरासत की बात भी वही कर सकते हैं जिनकी कोई पहचान हो: विवेक चौधरी
विवेक चौधरी।

Ambala News | अंबाला। राज्यमंत्री असीम गोयल ने दुष्यंत चौटाला पर विरासत को लेकर की टिप्पणी पर जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विवेक चौधरी ने जवाब दिया है। विवेक चौधरी ने कहा राजनितिक विरासत की बात भी वही कर सकते हैं जिनकी कोई पहचान हो, दूसरी ओर रेहड़ी फड़ी से उगाही करने वालों को विरासत से चिढ होना लाजमी है। विवेक चौधरी ने कहा हमारे लिए सम्मान की बात है कि राजनितिक का ककहरा हमने चौधरी देवी लाल जी से सीखा, उनके असूलों को अपनाया, आगे बढ़ाया।

प्रदेश में शायद ही ऐसा कोई दुर्भाग्यशाली नेता हो जिसे चौधरी साहब का आशीर्वाद न प्राप्त हो, भले ही वो आज भाजपा का बड़े से बड़े नेता ही क्यूँ न हो। जिन्हें चौधरी देवी लाल जी का आशीर्वाद नहीं मिला उन्हें दु:ख जरुर होगा, मुझे मंत्री जी से हमदर्दी है कि उनके पल्ले कोई विरासत नहीं है। उनकी अगली पीढ़ियों के लिए मैं केवल शुभकामनाएँ ही दे सकता हूँ क्यूंकि खुद मंत्री जी विरासत को बुरा मानते हैं। भगवान उनको जल्द सद्बुद्धि दे।

विवेक चौधरी ने असीम गोयल को आगे जवाब देते हुए कहा  राजनीती में आना विरासत से हो सकता है लेकिन चुनाव जीतना हमेशा से जनता के आशीर्वाद से ही संभव होता है। मैं मंत्री जी से यह भी कहूँगा कि हिम्मत कर के खुद के दम पर एक बार पार्टी बना कर चुनाव लड़कर देख लें। वैसे भी चर्चा है कि असीम गोयल को चुनाव में हार का डर है और वो इसलिए दूसरी विधानसभा ढूंढते घूम रहे हैं। विवेक चौधरी ने कहा असीम गोयल में दम है तो इस बार अंबाला शहर से चुनाव लड़ कर दिखाएं, तब माने उनकी भी कोई विरासत है।

यह भी पढ़ें : Ambala News : इनरव्हील क्लब अंबाला ने जरूरतमंद बच्चों को दी किताबें

यह भी पढ़ें : Ambala News : साइकिल चलाकर स्वस्थ रहने के लिए युवाओं को प्रेरित कर रहे कर्नल आर डी सिंह

यह भी पढ़ें : Ambala News : सैनी हाई स्कूल में स्व. डॉ. राम सैनी के जन्मदिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित

यह भी पढ़ें : Ambala News : 17 जुलाई से 2 महीने के लिए एसपी कार्यालय के 200 मीटर के दायरे में धारा 163 होगी लागू – डीसी डॉ. शालीन

यह भी पढ़ें : Ambala News : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र

यह भी पढ़ें : Up News : यूपी के 20 जिलों में बाढ़ का कहर, बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

यह भी पढ़ें : Up News : योगी सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को सब्सिडी अवधि बढ़ायी, खर्च होंगे 350 करोड़