Ambala News : विपुल गोयल ने हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता का धन्यवाद किया

0
8
Ambala News : विपुल गोयल ने हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता का धन्यवाद किया
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का बुके देकर स्वागत करती एडीसी

Ambala News | अंबाला। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार तथा नायब सिंह सैणी को हरियाणा का दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाकर इतिहास रचा है जिसके लिए वह हरियाणा की जनता का कोटि-कोटि धन्यवाद करते है।

मुख्यमंत्री नायब सिह सैनी ने मुख्यमंत्री बनते ही 25 हजार युवाओं को नौकरी देकर उन्हें दीपावली पर्व से पहले तोहफा देने का काम करते हुए अपने वायदे को भी पूरा किया है। विपुल गोयल आज किंगफिशर पर्यटन स्थल अंबाला शहर पहुंचे है और यहां पहुंचने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ भाजपा के पदाधिकारियो, कार्यकतार्ओं एवं अन्य गणमान्य लोगों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका भव्य अभिनंदन किया।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने जिन उम्मीदों, आशाओं के साथ पार्टी पर विश्वास जताया है उस पर सबकों साथ लेकर खरा उतरने का काम करेगें।

मुख्यमंत्री ने अपने वायदे अनुसार 25 हजार युवाओं को नौकरी देने के वायदे को पूरा किया है आज हर मोहल्ले, गांव व कस्बे में खुशी की लहर है कि योग्य युवाओं को बिना खर्ची पर्ची के नौकरी मिली है उनके सपने साकार हुए है। इसके साथ-साथ मुख्यमत्री घोषणा पत्र अनुसार नए-नए फैसले लागू कर रहे है।

हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्प है। भारतीय जनता पार्टी व्यवास्थित एवं अनुशासन वाली पार्टी है जो कहती है उसे धरातल पर लागू करने का काम करती है। पत्रकारों द्वारा पूछे गए पोटपोलियो डिले संबधी प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि कोई डिले नही है यह एक प्रक्रिया है।

उन्होंने कहा कि हम सबका ध्येय है कि प्रदेश को उन्नति के शिखर की और ले जाने के लिए मिलकर कार्य करना है। मुख्यमंत्री नायब सिह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश उन्नति के शिखर की और बढ़ेगा और हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री का किंगफिशर पर्यटन स्थल पर पहुंचने पर कार्यकतार्ओं व अन्य गणमान्य लोगों ने भव्य अभिनंदन किया, इस मौके पर जेसीबी के माध्यम से उनकी गाड़ी पर पुष्प वर्षा करते हुए उनका स्वागत किया गया।

ब्राहाण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेश शांडिल्य ने इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को माता की चनुरी व भगवान परशुराम की प्रतिमा देकर उनका स्वागत किया, जिलाअध्यक्ष मंदीप राणा व सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री को फूलो का गुलदस्ता देकर उनका यहां पहुंचने पर अभिनंदन किया।

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता, एसडीएम दर्शन कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष मंदीप राणा, संजय अग्रवाल, आदेश अग्रवाल, यतिन बंसल, मनीष आनंद, रमेश मल, संदीप सचदेवा, हितेष जैन, सर्वजीत सिंह, डा. विरेश शांडिल्य, मनीष गुप्ता, अनिल गोयल, सुभाष गोयल, नरेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, अमरीश अग्रवाल, गुरप्रीत शाना, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, कार्यकारी अभियंता बिजली निगम सुखबीर सिंह,  के साथ-साथ भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Ambala News : हरियाणा सभी राज्यों में अग्रणीय हो, इस दिशा में किए जाएंगे कार्य : राज्यमंत्री राजेश नागर