Ambala News : पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के नर्सरी विंग में वेजिटेबल एक्टिविटी करवाई

0
51
Ambala News : पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के नर्सरी विंग में वेजिटेबल एक्टिविटी करवाई
बच्चों के साथ प्रिंसिपल।

Ambala News | अंबाला। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अम्बाला शहर के नर्सरी विंग में वेजिटेबल एक्टिविटी कराई गई, जिसका थीम था इट हेल्थी लीव हेल्दी। इस एक्टिविटी में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया जहां कुछ बच्चे बैंगन, घिया, टमाटर, गाजर मूली, कैप्सिकम, बिटर गर्ड, पंपकिन, पोटैटो विभिन्न प्रकार की सब्जियां के प्रोप बनाकर लेकर आए, जिसमें वे बहुत ही सुंदर लग रहे थे और बच्चों ने अपनी अपनी सब्जियों से रिलेटेड कुछ – कुछ पंक्तियां भी सुनाई और उन्होंने बताया कि इन वेजिटेबल्स को खाने से हमारे लिए क्या-क्या फायदे होते हैं।

कुछ वेजिटेबल्स का हम जूस बना सकते जैसे गाजर का जूस बनाकर पीते हैं जो आंखों की रोशनी के लिए ठीक होता है। इन वेजिटेबल्स में प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर होता है।

जिन्हें खाने से हम सब स्वस्थ और तंदुरुस्त रहते हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की और उन्हें हमेशा हरी सब्जियां खाने को कहा ताकि वह हमेशा स्वस्थ रहें। कार्यक्रम में जिन बच्चों का प्रदर्शन बहुत अच्छा था ,उन्हें  प्रधानाचार्य  ने ईनाम देकर उनका होंसला बढ़ाया और आगे भी भविष्य में इसी तरह से वे प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहे इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें : Ambala News : भाविप सदर शाखा ने गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम मनाया