Ambala News : पुलिस डीएवी स्कूल के जूनियर विंग में वैदिक यज्ञ का आयोजन किया

0
93
Ambala News : पुलिस डीएवी स्कूल के जूनियर विंग में वैदिक यज्ञ का आयोजन किया
हवनयज्ञ करते स्टाफ व विद्यार्थी।

Ambala News | अंबाला। आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा, नई  दिल्ली के तत्वावधान  में  वैदिक विचार धारा के प्रचार-प्रसार के लिए पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल अंबाला शहर में चल रहे वेद सप्ताह के अंतर्गत जूनियर विंग में   वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। जूनियर विंग की  कक्षा पहली  से पाँचवी कक्षा तक के विद्यार्थियों द्वारा इस हवन यज्ञ को संपूर्ण किया गया।

जिसमें अध्यापकों और विद्यार्थियों द्वारा चतुर्वेद शतक पारायण यज्ञ के रूप में चारों वेदों के चुने हुए  मन्त्रों  की विशेष आहुतियां यज्ञ में दी गई।  ऋग्वेद से लेकर अथर्ववेद तक प्रतिदिन 50-50 आहुतियां इस यज्ञ में दी जाती हैं।  स्कूल प्राचार्य डॉ.विकास कोहली ने सभी बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया और अच्छे संस्कारों , संस्कृति व  वेद मन्त्रों के प्रचार प्रसार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने “हर घर यज्ञ हो”  इस बात के लिए भी बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें : Ambala News : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत लघुनाटिका व श्रुतलेख प्रतियोगिता आयोजित

यह भी पढ़ें : Ambala News : शहीद मेजर अमित आहूजा की याद में रक्तदान शिविर आयोजित, 65 यूनिट रक्तदान हुआ एकत्रित