Ambala News : पीकेआर जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन की पूर्व छात्रा ऊषा रानी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी

0
12
Ambala News : पीकेआर जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन की पूर्व छात्रा ऊषा रानी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी
पीकेआर जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन की पूर्व छात्रा ऊषा रानी को सम्मानित करते हुए।
  • पीकेआर जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने किया सम्मानित

Ambala News | अंबाला। पीकेआर जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन की बी.एड. की पूर्व छात्रा ऊषा रानी ने भारतीय सेना में अपनी कड़ी मेहनत व लगन से लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। कॉलेज ने उन्हें सम्मानित करने के लिए अभिनंदन समारोह संघर्ष, सपना और सफलता: एक सफर का आयोजन किया।

जिसके अंर्तगत लेफ्टिनेंट ऊषा रानी ने कॉलेज व पी.के.आर. जैन वाटिका स्कूल की छात्राओं को एक प्रेरणादायक भाषण के तहत लड़कियों को विभिन्न क्षेत्रों में लिंग भेद-भाव को पीछे छोड़ते हुए अपना परचम लहराने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज प्रबन्धक समीति के सदस्यों ने उन्हें शॉल व स्मृति चिन्ह देकर इस पल को यादगार बनाया।

कॉलेज के लिए यह एक गौरवान्वित क्षण था। इस अवसर पर प्रबन्धक समिति के प्रधान धर्मपाल जैन, उप-प्रधान संजय जैन, सचिव संजीव जैन, सह-सचिव आशीष जैन, कैशियर पंकज जैन, मैनेजर गौरव जैन, कॉलेज कनवीनर दीपक जैन, मैंबर पुनीत जैन ने छात्राओं व कॉलेज स्टॉफ को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

उच्च शिक्षा के द्वारा ही लड़कियां आगे बढ़ सकती हैं : धर्मपाल जैन

उन्होंने कहा कि पूज्य कांशी राम जी ने लड़कियों की शि़क्षा से संबंधित जो स्वपन देखा था, उसे हमारे संस्थान की छात्राएं साकार कर रहीं हैं। जिस पर हमें गर्व है। उच्च शिक्षा के द्वारा ही लड़कियां आगे बढ़ सकती हैं और अपने तथा अपने परिवार के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकती हैं।

लेफ्टिनेंट ऊषा रानी ने कहा कि उनके पति कैप्टन जगतार सिंह के आकस्मिक निधन के बाद छोटे-छोटे बच्चों के साथ उनका यह सफर अति संघर्षमय व चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने आगे बताया कि इस सफलता को हासिल करने में कड़ी मेहनत के साथ-साथ उनके माता-पिता का आशीर्वाद, पूरे परिवार व बच्चों का भी भरपूर सहयोग रहा है।

कॉलेज प्राचार्या डॉ. मुदिता भटनागर ने कहा कि हमारी छात्रा ऊषा रानी ने कड़ी मेहनत कर सराहनीय सफलता प्राप्त की है जिसके लिए मैं इसे बधाई देते हुए इसके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूँ। इस अवसर पर प्रबंधक समिति से मैंबर रजत जैन, पुलकित जैन, समस्त कॉलेज स्टॉफ आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Ambala News : एसडी कॉलेज में स्वयंसेवकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

यह भी पढ़ें : Ambala News : डीएवी कॉलेज में इतिहास विभाग ने कार्यक्रम का किया आयोजन