Ambala News : जिला न्यायवादी मनोज वशिष्ठ के मार्ग दर्शन में डिस्ट्रीक्ट अट्रॉनी की टीम ने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कार्यक्रम आयोजित किया

0
149
Ambala News : जिला न्यायवादी मनोज वशिष्ठ के मार्ग दर्शन में डिस्ट्रीक्ट अट्रॉनी की टीम ने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कार्यक्रम आयोजित किया
छात्राओं को जानकारी देते हुए।

Ambala News | अंबाला। गृह मंत्रालय की तरफ से प्रॉसिक्यूशन विभाग को 3 कानून के बारे आमजन को जागरूक करने के लिए नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया हैं। इसी कड़ी में जिला न्यायवादी मनोज वशिष्ठ के मार्ग दर्शन में डिस्ट्रीक्ट अट्रॉनी की टीम ने आज राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाईन में एक कार्यक्रम के माध्यम से स्कूली विद्यार्थियों को इन तीन कानूनों के बारे विस्तार से जानकारी दी। जिला न्यायवादी मनोज वशिष्ठ ने इस मौके पर कहा कि मंत्रालय द्वारा जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उसका टीम बखूबी निर्वहन करेगी।

टीम द्वारा आज स्कूली विद्यार्थियों को तीन कानूनों के बारे जानकारी देते हुए जो भी उनके कानून से सम्बधिंत सवाल थे, उसका भी उन्होंने जवाब दिया। इसके साथ-साथ सोशल मीडिया, सेक्सुअल हरास्मेन्ट आदि विषयों पर भी टीम द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि इन तीन कानूनों के बारे आमजन को जागरूक करने का काम किया जा रहा हैं। इस अवसर पर उप जिला न्यायवादी राजेश ढुल्ल व दलिप सिंह चौहान ने भी इन तीन कानूनों के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर स्कूल प्राचार्य गुरिन्द्र सिंह ने बताया कि जिला न्यायवादी की टीम द्वारा विद्यार्थियों को जानकारी दी गई है उससे निस्देह विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्यों को भी काफी लाभ मिलेगा। उन्होनें कहा कि कानून नियमों के बारे हम सबको जानकारी होना हम सबको बेहद आवश्यक हैं।

यह भी पढ़ें : Ambala News : मंडल आयुक्त गीता भारती का अम्बाला से है विशेष लगाव

यह भी पढ़ें : Ambala News : एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया के नेतृत्व में आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को दिया प्रशिक्षण