Ambala news: सिंचाई विभाग अंबाला शहर का त्रिवार्षिक चुनाव यूनियन कार्यालय में हुआ

0
141
Ambala Local News

Ambala news: अंबाला। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन रजिस्टर्ड नंबर 41 संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला कमेटी अंबाला की तरफ से आज दिनांक 3-10-2024 को ब्रांच सिंचाई विभाग अंबाला शहर का त्रिवार्षिक चुनाव यूनियन कार्यालय में जिला प्रधान संजीव विडलान  की अध्यक्षता व संचालन बलबीर सिंह ने किया। इस चुनाव में मुख्य वक्ता के रूप में राज्य संगठन सचिव रविन्द्र शर्मा जिला चेयरमैन रणजीत सिंह जिला कैशियर गुरुचरण मौजूद रहे चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से करवाई गई  चैयरमेन पद के लिए बलविंदर सिंह प्रधान मनप्रीत सिंह सचिव विनोद कोषाध्यक्ष कर्मवीर उपप्रधान दविन्द्रपाल सहसचिव मनिंदर प्रचार सचिव नीरज कुमार संगठन सचिव मोहन सिंह आडिटर हरजिंदर सिंह सभी साथियों  को इन पदों पर चुना गया तथा सभी को संगठन के प्रति अपने सभी निजी कार्य को छोड़ते हुए संगठन हित में कार्य करने के लिए शपथ ग्रहण करवाई गई सभी साथियों ने कर्मचारियों को  आश्वासन दिलाया कि संगठन हित में अच्छे ढंग से कार्य करेंगे वह किसी भी तरह की शिकायत का मौका नहीं देंगे।