Ambala News : यातायात पुलिस ने किए 22 भारी वाहनों के चालान

0
71
Ambala News : यातायात पुलिस ने किए 22 भारी वाहनों के चालान
ट्रक चालक का चालान करते पुलिस।

Ambala News | अंबाला। पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भौरिया द्वारा 25 अप्रैल 2022 को सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, वाहनों के सुचारू-रूप से आवागमन हेतू भारी वाहन व गति प्रतिबन्धित (निर्धारित गति सीमा) वाहन के लिए लेन ड्राईविग (बांई लेन) निर्धारित करने व बांई लेन में चलने के लिए वाहन चालकों को जागरूक कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतू पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की गोष्ठी बुलाई गई थी।

गोष्ठी में उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिए थे कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात के नियमों की पालना दृढ़ता से करवाई जाए। मोटर वाहन अधिनियम-2017 की धारा 4 के भाग 5 के अन्तर्गत निर्धारित गति सीमा व बांई लेन में ना चलकर नियमों की उल्लघंना करने पर आज 01 अगस्त 2024 को 22 भारी वाहनों के चालान किए और अब तक बीते 752 दिनों में 34,619 भारी वाहनों के चालान किए जा चुके हंै।

पुलिस अधीक्षक ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व वाहनों के सुचारू-रूप से आवागमन के लिए यह अनिवार्य है कि हम मोटर वाहन अधिनियम-2017 की धारा 4 के भाग 5 के अन्तर्गत निर्धारित गति सीमा व बांई लेन में चले जिससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

यह भी पढ़ें : Ambala News : अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ ने किया सरकार के विरोध का ऐलान

यह भी पढ़ें : Ambala News : अंबाला में बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत, तो जलभराव बन गया मुसीबत