Ambala News : यातायात पुलिस अंबाला ने किए 25 भारी वाहनों के चालान

0
91
Ambala News : यातायात पुलिस अंबाला ने किए 25 भारी वाहनों के चालान
ट्रक चालक का चालान करते पुलिस।

Ambala News | अंबाला। पुलिस अधीक्षक अम्बाला सुरेन्द्र सिंह भोरिया द्वारा 25 अप्रैल 2022 को सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, वाहनों के सुचारू-रूप से आवागमन के लिए भारी वाहन व गति प्रतिबन्धित (निर्धारित गति सीमा) वाहन के लिए लेन ड्राईविग (बांई लेन) निर्धारित करने व बांई लेन में चलने के लिए वाहन चालकों को जागरूक कर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की गोष्ठी बुलाई गई थी।

गोष्ठी में उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिए थे कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात के नियमों की पालना दृढ़ता से करवाई जाए। मोटर वाहन अधिनियम-2017 की धारा 4 के भाग 5 के अन्तर्गत निर्धारित गति सीमा व बाँई लेन में ना चलकर नियमों की उल्लघंना करने पर आज 26 अगस्त 2024 को 25 भारी वाहनों के चालान किए और अब तक बीते 772 दिनों में 35,353 भारी वाहनों के चालान किए जा चुके हैं।

पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व वाहनों के सुचारू-रूप से आवागमन के लिए यह अनिवार्य है कि हम मोटर वाहन अधिनियम-2017 की धारा 4 के भाग 5 के अन्तर्गत निर्धारित गति सीमा व बांई लेन में चले जिससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

यह भी पढ़ें : Ambala News : पुलिस डीएवी स्कूल ने हरियाणा राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया