Ambala News : यातायात पुलिस अंबाला ने किए 22 भारी वाहनों के चालान

0
169
Ambala News : यातायात पुलिस अंबाला ने किए 22 भारी वाहनों के चालान
ट्रक चालक का चालान करते पुलिस।

Ambala News | अंबाला। पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिहँ भोरिया द्वारा 25 अप्रैल 2022 को सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, वाहनों के सुचारू-रूप से आवागमन हेतू भारी वाहन व गति प्रतिबन्धित (निर्धारित गति सीमा) वाहन के लिए लेन ड्राईविग (बांई लेन) निर्धारित करने व बांई लेन में चलने हेतू वाहन चालकों को जागरूक कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतू पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की गोष्ठी बुलाई गई थी।

गोष्ठी में उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिए थे कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात के नियमों की पालना दृढ़ता से करवाई जाए। मोटर वाहन अधिनियम-2017 की धारा 4 के भाग 5 के अन्तर्गत निर्धारित गति सीमा व बांई लेन में ना चलकर नियमों की उल्लघंना करने पर आज 02 सितंबर 2024 को 22 भारी वाहनों के चालान किए और अब तक बीते 779 दिनों में 35,498 भारी वाहनों के चालान किए जा चुके हैं।

पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व वाहनों के सुचारू-रूप से आवागमन हेतू यह अनिवार्य है कि हम मोटर वाहन अधिनियम-2017 की धारा 4 के भाग 5 के अन्तर्गत निर्धारित गति सीमा व बाँई लेन में चले जिससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गायन प्रतियोगिता का किया आयोजन

यह भी पढ़ें : Ambala News : डीएवी स्कूल नारायणगढ़ पहुंचा पुस्तक प्रदर्शनी वाहन, पर्यावरण, सामान्य ज्ञान, साहित्य व कथा कहानियों का भंडार है पुस्तकें : एसपी