Ambala News : द एसडी विद्या स्कूल ने की सीएम कप हरियाणा जोन स्तरीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी  

0
85
Ambala News : द एसडी विद्या स्कूल ने की सीएम कप हरियाणा जोन स्तरीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी  
खिलाड़ियों के साथ मुख्यवक्ता व अन्य गणमान्य।

Ambala News | अंबाला। द. एसडी विद्या स्कूल उत्तम शैक्षणिक कार्य के साथ-साथ उत्तम मेजबानी के लिए भी जाना जाता है।21 अगस्त, 2024 को सी एम कप हैंडबॉल हरियाणा जोन स्तरीय प्रतियोगिता,  सी एम कप बास्केटबॉल हरियाणा जोन स्तरीय टूर्नामेंट और  सी एम कप खो-खो हरियाणा  जोन स्तरीय टूर्नामेंट उत्साह पूर्वक एवं सफलता पूर्वक आयोजित किया गया।

इस टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में द. एस. डी. विद्या स्कूल की निर्देशक प्राचार्या नीलइंद्रजीत कौर संधू, गेस्ट ऑफ ऑनर राजेंद्र गुप्ता (डिप्टी डायरेक्टर) तथा अतिथि राजवीर सिंह रंगा (जिला खेल अधिकारी)भी उपस्थित थे। उक्त खेलों में अम्बाला,पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

हर खेल में लड़कों की छह टीमों ने और लड़कियों की छह टीमों ने भाग लिया। बच्चों ने बहुत ही उत्साहपूर्वक एवं खेल भावना के साथ खेलते हुए अपने कौशल का प्रदर्शन किया। सी एम कप हैंडबॉल हरियाणा जोन स्तरीय प्रतियोगिता में लड़कियों की टीम में कैथल की टीम प्रथम और अंबाला की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

लड़कों की टीम में पंचकुला की टीम प्रथम और अम्बाला की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।  सी एम कप बास्केटबॉल हरियाणा जोन स्तरीय टूर्नामेंट में लड़कियों की टीम में कैथल की टीम  प्रथम और यमुनानगर की टीम दूसरे स्थान पर रही तथा लड़कों की टीम में भी कैथल की टीम प्रथम और करनाल की टीम दूसरे स्थान पर रही।

सी एम कप खो-खो हरियाणा जोन स्तरीय टूर्नामेंट में  लड़के और लड़कियों  दोनों वर्गों में कैथल की टीम प्रथम,कुरुक्षेत्र की टीम द्वितीय और अंबाला की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसी श्रृंखला में 17 अगस्त, 2024 को जिला स्तरीय सी एम कप बास्केटबॉल टूर्नामेंट (लड़के और लड़कियाँ) और सी एम कप हैंडबॉल (लड़के और लड़कियाँ) का टूर्नामेंट भी द. एस. डी. विद्या स्कूल द्वारा आयोजित किया गया था।

विद्यालय की निर्देशक प्राचार्या नीलइंद्रजीत कौर संधू ने बच्चों को उत्साहित करते हुए उन्हें और अधिक अच्छा खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अपितु मानसिक संतुलन के लिए भी अति आवश्यक हैं।अध्यक्ष  बी. के. सोनी के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत स्कूल अपने छात्रों के बीच शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सम्पूर्ण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ है।

यह भी पढ़ें : Ambala News : हमारा संगठन और आरएसएस हमेशा ही मिलकर काम करता है : अनिल विज

यह भी पढ़ें : Ambala News : जीएनएम कॉलेज में पौधारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : महिलाओं पर बढ़ रही हिंसा की रोकथाम के लिए मजदूर संगठन सीटू ने किया प्रदर्शन

यह भी पढ़ें : Ambala News : विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध : डीसी