Ambala News : राजकीय महिला महाविद्यालय में तीज महोत्सव का किया आयोजन

0
74
Ambala News : राजकीय महिला महाविद्यालय में तीज महोत्सव का किया आयोजन
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।

Ambala News | अंबाला। राजकीय महिला महाविद्यालय अंबाला शहर में ‘महिला प्रकोष्ठ’ ‘बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ’ एवं ‘महत्वपूर्ण दिवस समारोह समिति’ के तत्वाधान में ‘तीज महोत्सव ‘आयोजित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या ने छात्राओं को  तीज की शुभकामनाएं दी। ‘तीज महोत्सव ‘में ‘कंगन एवं चूड़ी सज्जा ‘प्रतियोगिता आयोजित की गई प्रथम स्थान पर मन्नत ,बीए प्रथम वर्ष,द्वितीय स्थान पर मीनाक्षी बीए प्रथम वर्ष,तृतीय स्थान पर सविता प्रथम वर्ष रही ।

महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉक्टर निशा बुराक व महत्वपूर्ण दिवस  समारोह समिति की संयोजिका डॉक्टर पूजा ने  तीज उत्सव का आयोजन किया तथा इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराया। निर्णायक मंडल  में प्रो सुमन सिरोही, डॉ सुप्रिया चोपड़ा व प्रो गुंजन अरोड़ा शामिल रहे। छात्राओं ने झूला डाल कर नृत्य व गायन के माध्यम से बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ इस उत्सव का आनंद लिया। इस मौके पर अन्य सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Ambala News : गरीबों और असहाय की मदद करना पुण्य का कार्य: अतुल महाजन