Ambala News : मुरलीधर डीएवी स्कूल में तीज पर्व मनाया

0
68
Ambala News : मुरलीधर डीएवी स्कूल में तीज पर्व मनाया
बच्चों को सम्मानित करते हुए।

Ambala News | अंबाला। मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल में तीज पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के जूनियर विंग की कोआॅर्डिनेटर अमिता ने विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ आर आर सूरी का ओउम पट पहना कर स्वागत किया। बच्चे हरे रंग की विभिन्न पोशाकों मे आये व बच्चों द्वारा तीज पर कवितायेँ व गीत प्रस्तुत किये गए। इस पर्व की प्रसिद्ध मिष्ठान घेवर लेकर आये व सभी बच्चो ने साथ बैठकर टिफिन का आनंद लिया।

वही विद्यालय के सीनियर विंग मे भी झूला डाला गया व बच्चो ने उस पर झूले लेकर आनंद उठाया। कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के छात्रों ने विभिन्न गीत, हरियाणवी व पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किये व तीज पर एक गीत व नृत्य प्रस्तुत किया गया। सभी छात्रों ने इन सबका आनंद लिया, सभी बहुत प्रसन्न मुख लग रहे थे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ आर आर सूरी ने छात्रों को हरियाली तीज पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि यह पर्व देवी पार्वती और भगवान शिव के अटूट रिश्ते को ध्यान मे रखते हुए मनाया जाता है। यह त्यौहार सावन महीने मे आता है। हमें इस पर्व को प्रेमपूर्वक व मिलजुल कर मनाना चाहिए।

ये पर्व हमारी भारतीय संस्कृति की धरोहर है व हमें इन्हे संजो कर रखना है। सभी छात्रों व अध्यापकों को डॉ आर आर सूरी ने तीज पर्व की बधाई दी व छात्रों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की बहुत सराहना की। यह कार्यक्रम संगीत अध्यापिका  मंजीत, आरती, दिनेश के सहयोग से संपन्न हुआ। मंच संचालन गौरी वंदना द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें : Ambala News : जेसीआई अंबाला की महिला टीम जज्बा ने तीज कार्यक्रम का किया आयोजन