Ambala News : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सपेहड़ा से अध्यापिका अंजलि चोपड़ा हुई सेवानिवृत्त

0
87
Ambala News : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सपेहड़ा से अध्यापिका अंजलि चोपड़ा हुई सेवानिवृत्त
अंजलि चोपड़ा को सम्मानित करते हुए।

Ambala News | अंबाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सपेहड़ा से सामाजिक विज्ञान की अध्यापिका अंजलि चोपड़ा लगभग तीस वर्षों की सेवा उपरांत सेवानिवृत्त हुई। सबसे पहले उन्होंने रा.प्रा. स्कूल थाना छप्पर में जेबीटी के रूप में अठारह  महीनों तक कार्य किया।  उसके बाद  घसीटपुर में सात वर्ष बीसी बाजार में एक साल तक कार्य किया।

15.07.2005 को सामाजिक विज्ञान अध्यापिका के पद पर रा.मा.सं.व.मा.वि. बराड़ा में  अठारह महीने तक कार्य किया। उसके बाद  रा.क. व. मा. वि. बलदेव नगर में सात वर्ष और  पांच  वर्षों तक बी सी बाजार तथा सपेहड़ा विद्यालय में सात साल तक कार्य किया।विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सम्मानपूर्वक उन्हें भावभीनी विदाई दी।

मंच संचालन अंग्रेजी प्राध्यापक  राम निवास सैनीने किया।प्राध्यापक श्रीदत्त  तथा निर्मल ने उनके जीवन पर सारगर्भित भाषण दिया। प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने उनके लिए स्वस्थ व निरोग रहने की ईश्वर से कामना की तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

।इस अवसर पर प्राध्यापक श्रीदत्त,अवतार सिंह, राम निवास सैनी,राजेंद्र सिंह,प्राध्यापिका निर्मल ,अनिता शर्मा,रीतु गुप्ता सीमा , ममता, मीनाक्षी  मोनिका शर्मा , वीना शर्मा, आशु गुप्ता,अल्का, हरजीत कौर, अर्चना सैनी,अलका,शिवांगी मनजीत कौर,आरती,गुरजीत कौर, परमजीत कौर,संदीप तथा सुभाष  मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Ambala News : भगवान परशुराम सेवा समिति की हुई बैठक