Ambala News : वन मजदूर यूनियन के तारा चंद जिला प्रधान व रामचंद्र सचिव बने

0
118
Ambala News : वन मजदूर यूनियन के तारा चंद जिला प्रधान व रामचंद्र सचिव बने
बैठक में उपस्थिति को संबोधित करते हुए।

Ambala News | अंबाला । सीआइटीयू से संबन्धित वन विभाग मजदूर यूनियन (1450) की आम सभा सेन्ट्रल जेल के नजदीक पार्क में हुई। यूनियन महासचिव रामेश्वर भारद्वाज व सीटू जिला सचिव सतीश सेठी की देखरेख में आगमी दो साल के लिए कमेटी का चुनाव किया गया।

सर्वसम्मती से हुए चुनाव में प्रधान पद पर तारा चंद, सचिव पद पर राम चंद्र, केशियर धनेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान सुरेंद्र, सह सचिव वेद पाल व मांगे राम को प्रचार सचिव के पद पर चुना गया। इसके इलावा जरनेल सिंह, सुदेश, सोना देवी, सुमन, मांगे राम व चरणों देवी को जिला कमेटी सदस्य लिया गया।

आम सभा में निर्णय लिया गया कि स्थानीय समस्याओ के समाधान को लेकर जल्द ही जिला वन अधिकारी को मांग पत्र दिया जाएगा। इसके इलावा वन मजदूरों को पक्का करने व न्यूनतम वेतन 26 हजार लागू करने की मांग को लेकर राज्य स्तर पर आंदोलन का एलान किया जाएगा। आम सभा में तीनो रेंज अम्बाला, साहा व नारायणगढ़ कमेटी का गठन भी किया गया।

Ambala News : एसडी कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित