Ambala News : गन्ने की किस्म सीओ-15023 को बीज के रूप में बेचेंगे व प्रदर्शन प्लाट लगाने हेतु किसानों को अनुदान सहायता राशि दी जाएगी- सहायक गन्ना विकास अधिकारी अपूर्वा

0
180
Ambala News

Ambala News : नारायणगढ़। सहायक गन्ना विकास अधिकारी अपूर्वा ने बताया की टेक्रोलोजी मिशन आॅन शुगर केन  के तहत कृषि तथा किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 में बीज नर्सरी, खेती की चौडी पंक्ति रिक्ति विधि और बुआई की सिंगल बड चिप विधि के मद में सीओ-15023 की बुवाई की विधि बीज नर्सरी रोपण तथा वह किसान जो गन्ने की ख्ोती के लिए गन्ने की किस्म सीओ-15023 को बीज के रूप में बेचेंगे व प्रदर्शन प्लाट लगाने हेतु नारायणगढ क्षेत्र के किसानों को अनुदान सहायता राशि दी जानी है।

उक्त विधियों से गन्ने की बिजाई के प्रदर्शन प्लाट लगाने पर सब्सिडी लेने के लिऐ पहले किसानो को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर गन्ने की फसल का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इच्छुक किसान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा की वेबसाईट 15 अक्टूबर  2024 से 31 दिसम्बर 2024 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसान आपने क्षेत्र के सम्बन्धित कृषि विकास अधिकारी (गन्ना), सहायक गन्ना विकास अधिकारी नारायणगढ के कार्यालय मे भी सम्पर्क कर सकते है।