Ambala News : जीएनएम कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन

0
140
Ambala News : जीएनएम कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन
पौधारोपण करते हुए।

Ambala News | अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज,अंबाला छावनी के प्रांगण में प्राचार्य डॉ.रोहित दत्त की अध्यक्षता में एन.सी.सी गर्ल्स विंग्स द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। यह जून माह से प्रत्येक माह की 8 तारीख को निरंतर मनाया जा रहा है।

डॉ रोहित दत्त ने बताया कि किसी भी अभियान को सफल बनाने के लिए नयी पीढ़ी को इससे जोड़ना बहुत जरूरी है। एक पेड़ मां के नाम के आह्वान से बच्चों का पर्यावरण से जुड़ाव बढ़ेगा. इसमें पालकों और शिक्षकों को शामिल करने से निश्चित ही बड़े पैमाने पर पौधारोपण हो सकेगा।

सी.टी.ओ. डॉ तृप्ति शर्मा ने कैडेट्स से आह्वान किया कि वह अपने घर आगन में एक एक पौधा अवश्य लगाए। जिससे आए दिन बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण का संतुलन सही किया जा सके। पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे।

एन.सी.सी कैडेट्स द्वारा यह कार्य प्रत्येक माह इसी तारीख को किया जाता रहेगा अपने प्राण के अनुसार कैडेट्स अपने पौधों का सम्पूर्ण ख्याल रखेंगे। इस मौके पर 11 कैडेट्स मौजूद रहे। अन्य कैडेट्स एक हरयाणा बटालियन के ए.टी.सी. कैंप में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। उनकी अनुपस्तिथि में अन्य कैडेट्स उनके पौधों की भी देखभाल कर यहाँ कॉलेज में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Ambala News : डीसी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी अपनाओ स्कीम के तहत मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाई