Ambala News : हरियाणा सभी राज्यों में अग्रणीय हो, इस दिशा में किए जाएंगे कार्य : राज्यमंत्री राजेश नागर

0
4
Ambala News : हरियाणा सभी राज्यों में अग्रणीय हो, इस दिशा में किए जाएंगे कार्य : राज्यमंत्री राजेश नागर
राज्यमंत्री राजेश नागर का बुके देकर स्वागत करती एडीसी।

Ambala News | अंबाला। हरियाणा के राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में एक विजन के साथ हरियाणा को विकसित हरियाणा बनाने का काम किया जाएगा और हरियाणा सभी राज्यों में अग्रणीय हो, इस दिशा में कार्य किए जाएंगे।

राज्यमंत्री राजेश नागर किंगफिशर पर्यटन स्थल अम्बाला शहर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। यहां पहुंचने पर राज्यमंत्री का प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा कार्यकतार्ओं, पदाधिकारियों व अन्य गणमान्य लोगों ने पुष्प गुच्छ देकर भव्य अभिनंदन किया। राज्यमंत्री राजेश नागर ने इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार केन्द्र व प्रदेश में तीसरी बार बनी है।

पूर्ण बहुमत के साथ लोगों ने अपना प्यार व स्नेह दिया है। जिसके लिए प्रदेशवासियों का वह दिल की गहराईयों से आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने यहां पहुंचने पर कार्यकतार्ओं, पदाधिकारियों व अन्य गणमान्य लोगों द्वारा जो उनका अभिनंदन किया गया है उसके लिए भी वह उनका धन्यावाद करते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पदभार ग्रहण करने से पहले अपने वायदे को पूरा करते हुए 25 हजार युवाओं को नौकरी दी है। युवाओं का सपना साकार हुआ है, बिना खर्ची-पर्ची के योग्य पात्रों को नौकरी मिली है। जिसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है।

राज्यमंत्री राजेश नागर ने इस मौके पर यह भी कहा कि प्रदेश में हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किए जायेंगे। जो विकास कार्य चल रहे हैं, उन्हें गति देते हुए तीव्रता से करवाने का काम किया जायेगा। विकास कार्यों से सम्बन्धित अस्टीमेट बनवाकर बजट उपलब्ध करवाते हुए विकास कार्यों को और तेजी से करवाया जाएगा।

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक विजन के साथ हरियाणा को विकसित हरियाणा बनाने की दिशा में कार्य करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत का जो संकल्प है उसे हम मिलकर पूरा करेंगे। पत्रकारों द्वारा कांग्रेस में अंतर क्लह होने के प्रश्र का उत्तर देते हुए कहा कि वह आपस में लड़ रहे हैं, हम तो शुरू से ही कह रहे हैं कि वह अपने घर की लड़ाई को सुलझाएं।

पराली जलाने के विषय से सम्बन्धित सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय है वह सभी के लिए सर्व मान्य है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता, एसडीएम दर्शन कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, कार्यकारी अभियंता बिजली निगम सुखबीर सिंह, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, मनीष आनंद, रमेश मल, संदीप सचदेवा, हितेष जैन, सर्वजीत सिंह, संजय गर्ग, सतपाल, मनीष जैन, गौरव गुप्ता के साथ-साथ भाजपा पार्टी के कार्यकर्तागण, पदाधिकारीगण व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Ambala News : एआईएमटी में मेहंदी प्रतियोगिता का किया आयोजन

यह भी पढ़ें : Ambala News : देव समाज कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का किया आयोजन

यह भी पढ़ें :  Zonal Youth Festival Ambala : 47वें युवा महोत्सव के दूसरे दिन भी रहा एसडी कॉलेज का दबदबा

यह भी पढ़ें : Ambala News : पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के नर्सरी विंग में भजन गायन प्रतियोगिता आयोजित

यह भी पढ़ें : Ambala News : केपीएके महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन