Ambala News : एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया ने सरदार पटेल पुस्तकालय का किया निरीक्षण

0
88
Ambala News : एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया ने सरदार पटेल पुस्तकालय का किया निरीक्षण
एसपी पुस्तकालय का निरीक्षण करते हुए।

Ambala News | अंबाला। 05 अगस्त 2024 को पुलिस अधीक्षक अम्बाला  सुरेन्द्र सिहँ भोरिया ने सरदार पटेल पुस्तकालय का निरीक्षण कर पुस्तकालय के कर्मचारियो व वहा मौजूद बच्चो के साथ बातचीत कर उनको प्रोत्साहित कर बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की। पिछले दिनो पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर भापुसे ने पुलिस लाईन अम्बाला में अपने करकमलों से सरदार पटेल पुस्तकालय का उद्घाटन कर शहीद मुख्य सिपाही तारा चन्द हरियाणा पुलिस की स्मृति को समर्पित किया था।

सरदार पटेल पुस्तकालय में प्रतिदिन 50 से 60 बच्चे/पाठक  अपने विषयो को लेकर अध्ययन करके अपना ज्ञान बढाकर अपने उज्जवल भविष्य की तैयारी करते है। सरदार पटेल पुस्तकालय में विभिन्न विषयों से सम्बन्धित लगभग चार हजार पुस्तकों का भण्डारण किया गया है जो हिन्दी व अंगे्रजी भाषा में उपलब्ध है जिनमें से लगभग तीन सौ पुस्तकें प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बन्धित है।

पुस्तकालय का वातावरण वातानुकूलित होने के साथ-साथ इन्टरनैट सुविधाओं से सम्पन्न और कम्प्यूटराईज्ड है। पाठकों/विद्यार्थियों के बैठने हेतू आरामदायक कुर्सियाँे की सुविधा उपलब्ध है, पुस्तकालय में किन्डल की सुविधा भी है जिसमें पाठक अपनी इच्छानुसार पुस्तकें डाउनलॉड कर पढ़ सकते है। पुस्तकालय में आॅनलाईन विदेशी भाषाओं का ज्ञान देने के लिए विद्याार्थियों की इच्छानुसार आनॅलाईन कक्षाओं की सुविधा भी की जा रही है।

जो विभिन्न विदेशी भाषाओं जैसे फै्रंच, जैपनीज व स्पैनीज का ज्ञान देंगे। पुुलिस महानिदेशक हरियाणा के कुशल मार्गदर्शन में तथा पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मण्डल, अम्बाला छावनी शिवास कबिराज के नेतृत्व और पुलिस अधीक्षक अम्बाला  सुरेन्द्र सिहँ भोरिया की देखरेख में पुलिस लाईन में पुस्तकालय का संचालन किया जा रहा है जिसमें पाठक/विद्यार्थी अपने विषय से सम्बन्धित तथा ज्ञानवर्धक पुस्तकों को पढ़कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाकर राष्ट्र निमार्ण में अपनी अहम भूमिका निभा सकते है।

यह भी पढ़ें : Ambala News : समाधान शिविर लोगों के लिए बहुत कारगर सिद्ध हो रहे : डीसी

यह भी पढ़ें : Ambala News : अतुल महाजन ने लोगों की समस्याओं को हल करवाने के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओं को दिया मांग पत्र

यह भी पढ़ें : Ambala News : पूरे देश में हरियाणा पहला राज्य जहां सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा: अनिल विज

यह भी पढ़ें : Ambala News : शक्ति सेवा सोसायटी ने हरियाली अमावस्या पर की भोजन वितरण सेवा