Ambala News : समाधान शिविर लोगों के लिए बहुत कारगर सिद्ध हो रहे : डीसी

0
56
Ambala News : समाधान शिविर लोगों के लिए बहुत कारगर सिद्ध हो रहे : डीसी
डीसी लोगों की शिकायते सुनते हुए।

Ambala News | अंबाला। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि समाधान शिविर लोगों के लिये बेहद की कारगर सिद्ध हो रहे हैं। समाधान शिविरों में सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा प्रयास किया जाता है कि सम्बन्धित प्रार्थी की शिकायत का मौके पर ही निपटान हो। समाधान शिविर में पहुंचे अम्बाला छावनी के शिवाजी मोहल्ला नजदीक क्रॉस रोड 11 निवासी लक्षमण नैनीवाल ने बताया कि उसकी कालोनी में पिछले कईं दिनों से स्ट्रीट लाइटें जल रही थी, जिस बारे उन्होंने सम्बन्धित ठेकेदार व विभाग में जाकर इस समस्या के निपटान करने बारे आग्रह किया था लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हो सका था।

उसे समाचार पत्रों के माध्यम से उपायुक्त कोर्ट रूम में समाधान शिविर आयोजित होने बारे पता चला, जिसके बाद वह आज यहां पंहुचा था। उसने बताया कि उपायुक्त ने बड़ी ही सादगी से उसकी इस समस्या को सुना। समस्या को सुनने के उपरांत उपायुक्त ने एसडीएम अम्बाला छावनी को इस शिकायत का निपटान करने बारे कहा। प्रार्थी से जब बातचीत की गई तो उन्होंने उपायुक्त का धन्यवाद करते हुए कहा कि उसकी समस्या का हल हो गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि उसने कालोनी के ही सीवर का ढक्कन धसने बारे भी अपनी शिकायत रखी है। उपायुक्त ने इस समस्या का समाधान करने बारे भी निर्देश दिये हैं, जल्द ही उसकी इस समस्या का भी हल हो जाएगा। इसी प्रकार अम्बाला शहर कंच घर निवासी सोमनाथ भाटिया ने कहा कि नगर निगम द्वारा उसके घर का डेवलपमेंट चार्जिज ज्यादा दशार्या हुआ था, जिस बारे वह कईं बार नगर निगम के दफ्तर गया लेकिन उसकी समस्या का हल नहीं हो पाया।

आज वह इस समस्या को लेकर उपायुक्त से मिला। उपायुक्त ने उसकी इस समस्या को विस्तारपूर्वक सुनते हुए मौके पर ही मौजूद नगर निगम के अधिकारियों को प्रार्थी की इस समस्या का निदान करने के निर्देश दिये। प्रार्थी सोमनाथ भाटिया ने भी उपायुक्त का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उसकी इस समस्या का मौके पर ही हल हो गया है।

बराड़ा से आए मक्खन सिंह ने बताया कि उसने नाले की सफाई करवाने बारे अपनी समस्या रखी थी। उपायुक्त ने इस समस्या का निदान करने बारे नगरपालिका बराड़ा के सचिव को निर्देश दिये थे तथा अब उसकी इस समस्या का हल हो गया है। उसने भी अपनी समस्या का हल होने पर उपायुक्त का धन्यवाद किया।

यहां बता दें कि सरकार के निदेर्शानुसार प्रत्येक कार्यदिवस पर प्रात: 9 से 11 बजे तक जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित करके लोगों की समस्याओं को सुन कर उनका समाधान करने के दिशा में काम किया जा रहा है। समाधान शिविर में एक ही छत के नीचे सभी सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहते हैं और उन्हें मौके पर शिकायत मार्क करते हुए उसका निदान करने के निर्देश दिये जाते हैं।

यह भी पढ़ें : Ambala News : अतुल महाजन ने लोगों की समस्याओं को हल करवाने के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओं को दिया मांग पत्र

यह भी पढ़ें : Ambala News : पूरे देश में हरियाणा पहला राज्य जहां सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा: अनिल विज

यह भी पढ़ें : Ambala News : शक्ति सेवा सोसायटी ने हरियाली अमावस्या पर की भोजन वितरण सेवा