Ambala news : सर्व कर्मचारी संघ ने राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों को ज्ञापन सौंपा

0
12
ambla news

Ambala news : अंबाला। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर संबंधित विभागीय संगठनों के पदाधिकारियों ने अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के विधानसभा उम्मीदवारों को उनके चुनाव कार्यालयों व निवास स्थान पर जाकर कर्मचारियों का 15 सूत्रीय माँग पत्र सौंपकर उनसे अपना और अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करने की मांग की। राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों को अपनी मांगों के बारे में रुख स्पष्ट करने के लिए मांग पत्र सौपने के दौरान जानकारी देते हुए सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सेवा राम बोहत जिला सहसचिव रविंद्र शर्मा ने किया कहा कि वह अपने और अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करें कि उनकी सरकार बनने पर क्या वह कौशल निगम को भंग कर उसमें लगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करेंगे वहीं, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करेंगे या नहीं और एक लाख के करीब खाली पड़े पदों पर स्थाई भरती करेंगे या नहीं। इसके अलावा जो 10 वर्षों में कर्मचारियों की माँगो पर विपक्ष के मौजूदा विधायकों को आवाज उठानी चाहिए थी। वह उन्होंने नहीं उठाई उठाई और खामोश रहे। इसका भी उन्हें जवाब चाहिए।

कर्मचारियों की मांगो व समस्याओं का समाधान करने की बजाए हरियाणा सरकार ने अलग अलग नामों से संगठन बनाकर कर्मचारियों की एकता और ताकत को तोड़ने का प्रयास किया।  कर्मचारी नेता रवि चौहान ने बताया कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि पिछले 10 वर्षों में एक भी कच्चा कर्मचारी पक्का नहीं हुआ।कर्मचारियों को भ्रम में डालकर कर्मचारी हितैषी कदम उठाए जाने का प्रचार किया जा रहा है। जॉब सिक्योरिटी बिल के नाम पर कर्मचारियों को 58 साल तक ठेके पर रखने का नियम बनाया है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को भ्रम में डालने के लिए एनपीएस कर्मचारियों को यूपीएस देने का ऐलान किया है। जिसमें कोई दम नहीं है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार प्रदेश में कार्यरत नियमित व अनियमित कर्मचारियों की मुख्य माँगे कच्चे कर्मचारियों को दो वर्ष के अनुभव के आधार पर पक्का करना, एनपीएस को रद्द करके ओपीएस स्कीम बहाल करने, कौशल निगम भंग करने, सरकारी महकमों का निजीकरण बन्द करना, विभागों में खाली पड़े करीब तीन लाख पदों पर भरती करने व अन्य मांगो का समाधान करने के लिए अपना और अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करने की मांग की गई। इस अवसर पर महावीर पाई,गुरचरण सिंह संजीव बिढलान,संदीप,बलबीर सिंह,विकास वर्मा,रामकुमार,अनिल रिंकू,हरबंस जगतार सिंह,नछतर सिंह मौजूद रहे।