Ambala News : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत संस्कृत प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

0
83
Ambala News : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत संस्कृत प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
स्टाफ के साथ विद्यार्थी।

Ambala News | अंबाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, अंबाला छावनी में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत संस्कृत प्रदर्शनी का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि जागृत करना और भारतीय संस्कृति की महत्ता को समझाना था। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के उपप्राचार्य मनीष सेमवाल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

विद्यालय के उपप्राचार्य  मनीष सेमवाल ने प्रदर्शनी के विषय में बताया कि संस्कृत प्रदर्शनी में विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए संस्कृत के प्रोजेक्ट, मॉडल और चार्ट प्रदर्शित किए गए। इस प्रदर्शनी में प्राचीन भारतीय विज्ञान, आयुर्वेद, ज्योतिष, वेदों और उपनिषदों से संबंधित जानकारी, संस्कृत साहित्य के महान रचनाकारों की जीवनी और उनकी रचनाओं का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया।

विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा में अपने प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन करते हुए अतिथियों और अन्य छात्रों को प्राचीन भारत की महान उपलब्धियों से अवगत कराया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने संस्कृत के श्लोकों, सुभाषितों और मंत्रों का उच्चारण भी किया, जिसने प्रदर्शनी में एक अद्भुत वातावरण का निर्माण किया।

विद्यालय के संस्कृत शिक्षक डॉक्टर गौरव शर्मा और अशोक कुमार  ने भी संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा के अध्ययन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर उपप्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा, “संस्कृत भाषा हमारी संस्कृति की जड़ है, और इसका ज्ञान हमें अपने इतिहास और परंपराओं से जोड़ता है।”

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : विधानसभा चुनाव में कर्मचारी वोट की चोट से बदला लेंगे

यह भी पढ़ें : Ambala News : टीयूसीसी के तत्वाधान में श्रमिकों के लिए हरियाणा राज्य में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ भव्य समापन

यह भी पढ़ें : Ambala News : भाविप ने एसबीएनएसडी स्कूल में एनीमिया जांच एवं सोहन लाल स्कूल में लगाई गर्ल्स हाईजीन वर्कशॉप आयोजित

यह भी पढ़ें : Ambala News : जीएमएन कॉलेज में एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन