Ambala News : पंडित मोहन लाल बड़ौली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर: संजय शर्मा

0
133
Ambala News : पंडित मोहन लाल बड़ौली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर: संजय शर्मा
संजय शर्मा

Ambala News | अंबाला। हरियाणा की राई विधानसभा से भाजपा विधायक पंडित मोहन लाल बड़ौली के भारतीय जनता पार्टी हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकतार्ओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और कार्यकतार्ओं ने अपने अपने क्षेत्र में खुब जश्न मनाया व एक दूसरे को बधाई दी। भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रमुख एवं पूर्व प्रवक्ता डॉ संजय शर्मा ने मोहन लाल बडौली की प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक अनुभवी व पार्टी समर्पित कार्यकर्ता का प्रदेश अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी है।

डॉ संजय शर्मा ने कहा कि मोहन लाल बडौली धरातल से जुड़े व संगठनात्मक दृष्टि से अनुभवी कार्यकर्ता हैं वह सगंठन में विभिन्न दायित्वों पर कार्य कर चुके हैं। मोहनलाल बडौली मिलनसार व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि मोहनलाल बडौली की न केवल ब्राह्मण समाज में बल्कि जाटों, बनियों ,एस सी ,बी सी  आदि सहित छत्तीस बिरादरी में मजबूत पकड़ है, जिसका पार्टी को आगामी समय में लाभ मिलेगा। संजय शर्मा ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी को मजबूती प्रदान होगी और पार्टी हरियाणा प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त कर पुर्ण बहुमत से तीसरी बार सरकार बनाएगी।

डॉ संजय शर्मा ने कहा कि मोहन लाल बडौली ने विभिन्न चुनावों में भाजपा के लिए चुनाव प्रबंधन का महत्वपूर्ण दायित्व निभाया और पार्टी को जीत दिलवाने का काम किया े संजय शर्मा ने मोहन लाल बडौली को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा, पुर्व मुख्यमंत्री माननीय मनोहर लाल, वर्तमान मुख्यमंत्री माननीय नायब सैनी, प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, सहप्रभारी विप्लव कुमार देव, प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा,प्रदेश प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, सहप्रभारी सुरेन्द्र नागर सहित केन्द्रीय व प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें : Ambala News : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेडिकल कैंप का किया आयोजन

यह भी पढ़ें : Barara News : प्रशासन द्वारा लगाए गए समाधान शिविरों के आ रहे सकारात्मक परिणाम

यह भी पढ़ें : Ambala News : नूपुर के लिए आवेदन करने की अंतिम दिन 15 जुलाई

यह भी पढ़ें : Ambala News : प्रदेश में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जा रहा है विशेष प्रचार अभियान

यह भी पढ़ें : Ambala News : राहगिरी के मंच पर शहर की छिपी हुई प्रतिभाएं दिखाएंगी अपना हुनर: डीसी डॉ. शालीन

यह भी पढ़ें :  Ambala News : शिव सेना हिन्द का शिष्टमण्डल निशांत शर्मा व दीपक शांडिल्य की अगुवाई में पंजाब के राज्यपाल से मिला

यह भी पढ़ें : Ambala News : बीजेपी शासनकाल में अपराध-भ्रष्टाचार चरम सीमा पर – चित्रा सरवारा