Ambala News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कहे गए अपशब्द कांग्रेस के कफन में कील का काम करेंगे : संदीप सचदेवा

0
81
Ambala News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कहे गए अपशब्द कांग्रेस के कफन में कील का काम करेंगे : संदीप सचदेवा
संदीप सचदेवा

Ambala News | अंबाला । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट संदीप सचदेवा ने जारी एक वक्तव्य में कहा कि सोनिया गांधी राहुल गांधी के द्वारा संसद के सदन में भारत की महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण के बाद जिस प्रकार की असभ्य असंसदीय वह अपमानित करने वाली भाषा का प्रयोग उनके लिए किया वह निश्चित तौर पर यह दशार्ता है कि कांग्रेस का डीएनए ही खराब है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अहंकारी भाषा का प्रयोग करके कांग्रेस के शाही परिवार ने यह साबित कर दिया कि वह इस देश में किसी भी संवैधानिक व्यक्ति संस्था को अपने से ऊपर नहीं मानते हैं और उनकी ऐसी मानसिकता है कि यह भारतवर्ष केवल उनके भोगने के लिए ही बना है और यहां सब कुछ इस प्रकार होगा जैसा वह चाहते हैं उनकी यह राजसी संकीर्ण मानसिकता कांग्रेस और इस देश के लिए ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा की कुछ दिन पूर्व जिस प्रकार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हिंदू सनातनियों के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया था उसी परंपरा को आगे बढ़ते हुए आज नकली गांधी परिवार ने भी देश की सर्वोच्च महिला नागरिक के प्रति असहमति दिखाई है निश्चित तौर पर इस देश के नागरिको को व्यथित करने वाला है कि नकली गांधी परिवार जब राष्ट्रपति के प्रति इस प्रकार के मानसिकता रखता है तो आम आदमियों की गिनती उनकी नजर में केवल कीड़े मकोड़े की या गुलामो की ही हो सकती है।

कांग्रेस के नकली गांधी परिवार द्वारा जिस बेशर्मी से यह शब्द कहे गए उसके लिए निश्चित तौर पर उनको राष्ट्रपति जी से और इस देश से माफी मांगनी चाहिए थी परंतु जिस निर्लजता के साथ प्रियंका वाड्रा परिवार की रक्षा कर रही है उसे यह साबित होता है कि उनका अहंकार कम नहीं है।

अहंकार का सदा नाश होता है ऐसा भारतीय सनातन मूल्यौ में कहा गया है। कांग्रेस के नेताओं का यह व्यवहार देश की जनता देख रही है कि कांग्रेस की करनी और कथनी में कितना अंतर है संवैधानिक रूप से देश की पहली महिला नागरिक को जिस प्रकार के शब्दों से संबोधित किया गया उसका देश की जनता सही समय पर उचित जवाब कांग्रेस को अवश्य देंगी और कांग्रेस के नकली गांधी परिवार के नेताओं का यह आचरण कांग्रेस के कफन में कील का काम करेगा।

Ambala News : जिला स्तरीय एनएसएस कैंप के दूसरे दिन योगाभ्यास किया