Ambala news : 47 में से 46वी बार सनातन धर्म कॉलेज का क्षेत्रीय युवा महोत्सव की ट्रॉफी पर कब्ज़ा

0
1
AMBALA NEWS

Ambala news : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा सनातन धर्म  कॉलेज, अम्बाला छावनी में 47वें जोनल यूथ फेस्टिवल 2024 का आज समापन समारोह हुआ। इस महोत्सव के तीसरे दिन अम्बाला क्षेत्र के 18  संस्थाओं से आए हुए प्रतिभागियों ने अपनी अद्भुत कला से दर्शकों को अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

तीन दिवसीय ज़ोनल युथ फेस्टिवल की शुरुआत 18 अक्टूबर को अम्बाला डिवीज़न की कमिश्नर, श्रीमती गीता भारती के कर कमलों द्वारा हुई।  कार्यक्रम के दुसरे दिन अम्बाला छावनी से सातवीं बार चुने गए विधायक एवं मौजूदा सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस क्षेत्रीय महोत्सव के तीसरे एवं अंतिम दिन के प्रातः कालीन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अजीत सिंह, जॉइंट डायरेक्टर, डीएचई, हरियाणा मुख्य अतिथि की भूमिका में उपस्थित रहे।  पुरूस्कार वितरण समारोह में डॉ. विवेक चावला, डायरेक्टर, डीवाईसीए, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र, मुख्य अतिथी रहे। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी लुप्त होती प्राचीन परंपरा को जीवित रखने में युवावर्ग की अहम भूमिका है। श्री चावला ने विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ने का सन्देश दिया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरूस्कार देकर उनको उत्साह वर्धन किया।  कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेंद्र सिंह, सांस्कृतिक गतिविधियों की संयोजक डॉ. विजय शर्मा, आयोजन सचिव डॉ. सोनिका सेठी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया।

AMBALA NEWS

इस तीन दिवसीय महोत्सव में 18 महाविद्यालयों ने भागीदारी की। सभी प्रतिभागियों एवं दर्शकों का उत्साह सराहनीय रहा। एसडी कॉलेज, अम्बाला छावनी ने संगीत, नृत्य, साहित्यिक, रंगमंच, ललित कला आदि पांचों विधाओं में सभी ट्रॉफीज अपने नाम दर्ज करवा कर विजेता की ओवरआल ट्रॉफी अपने नाम की। यह उपलब्धि कॉलेज ने 46वी बार प्राप्त की है।

कुरुक्षेत्र विश्विद्यालय की ओर से डॉ हरविंदर राणा, कल्चरल इंचार्ज, डॉ सुभाष तंवर, प्राचार्य डी ए वी कॉलेज पुण्डरी, डॉ (मेजर) अनीता जून, प्राचार्य गवर्नमेंट कॉलेज, दादूपुर रोरान करनाल एवं  डॉ सुनील कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, बिलासपुर- ज्यूरी एवं प्रो आनंद कुमार, कुरुक्षेत्र विश्विद्यालय की ओर से डी वाई सी ए आब्जर्वर के रूप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान भिन्न- भिन्न वेन्यूज पर मंच का कुशल सञ्चालन प्रो. जीनत मदान, तजिंदर सिंह, डॉ. जोगिन्दर, डॉ. छवि किरण, डॉ. पंकज कुमार ने किया।  इस महोत्सव के अंतिम दिन हरियाणवी ऑकेस्ट्रा, सामूहिक नृत्य (हरियाणवी), पाश्चात्य वाद्य (एकल ) , पाश्चात्य स्वर (एकल ) , समूह गान पाश्चात्य , ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी,  इंस्टालेशन, एलोक्युशन  के पश्चात् पुरस्कार वितरण समारोह के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

जनसम्पर्क अधिकारी संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय समारोह में आयोजित हुई सभी प्रतियोगिताओं के अब तक के परिणाम इस प्रकार हैं: इंडियन ऑर्केस्ट्रा –  एसडी कॉलेज, अम्बाला छावनी, गवर्नमेंट कॉलेज, कालका, एसए जैन कॉलेज, अम्बाला शहर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे

AMBALA NEWS

कार्टूनिंग- गवर्नमेंट कॉलेज, अम्बाला छावनी, एसडी कॉलेज, अम्बाला छावनी  प्रथम, द्वितीय रहे

आर्य गर्ल्स कॉलेज, अम्बाला छावनी, एमडी एसडी कॉलेज अम्बाला शहर तृतीय रहे

कोलाज- एसडी कॉलेज, अम्बाला छावनी, गवर्नमेंट कॉलेज, अम्बाला छावनी प्रथम, द्वितीय रहे

एसजीएचएस खालसा कॉलेज, पिंजोखरा साहिब, डीएवी कॉलेज, अम्बाला शहर तृतीय रहे

डिबेट (फॉर)- एसडी कॉलेज, अम्बाला छावनी, आर्य गर्ल्स कॉलेज, अम्बाला छावनी, गवर्नमेंट कॉलेज, अम्बाला छावनी  प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे

डिबेट (अगेंस्ट)- एसडी कॉलेज, अम्बाला छावनी, गवर्नमेंट कॉलेज, अम्बाला छावनी, गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर-1, पंचकूला  प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे

वन एक्ट प्ले- एसडी कॉलेज, अम्बाला छावनी, जीएमएन कॉलेज, अम्बाला छावनी, गवर्नमेंट कॉलेज, कालका  प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे

सांग-  एसडी कॉलेज, अम्बाला छावनी, जीएमएन कॉलेज, अम्बाला छावनी प्रथम, द्वितीय रहे    मिमिक्री- एसडी कॉलेज, अम्बाला छावनी, गवर्नमेंट कॉलेज, नारायणगढ़, एसजीएचएस खालसा कॉलेज, पिंजोखरा साहिब प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे

पाश्चात्य वाद्य (एकल)– एसडी कॉलेज, अम्बाला छावनी, गवर्नमेंट कॉलेज, अम्बाला छावनी, एसए जैन कॉलेज, अम्बाला शहर  प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे

पाश्चात्य स्वर (एकल )– एसडी कॉलेज, अम्बाला छावनी, आर्य गर्ल्स कॉलेज, अम्बाला छावनी, एसए जैन कॉलेज, अम्बाला शहर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे

समूह गान पाश्चात्य– एसडी कॉलेज, अम्बाला छावनी, एसए जैन कॉलेज, अम्बाला शहर प्रथम एवं द्वितीय रहे  

हरियाणवी ऑकेस्ट्रा– एसडी कॉलेज, अम्बाला छावनी, जीएमएन कॉलेज, अम्बाला छावनी, गवर्नमेंट कॉलेज, नारायणगढ़ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे  

ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी- गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर-1, पंचकूला, गवर्नमेंट कॉलेज, अम्बाला छावनी प्रथम एवं द्वितीय रहे

इंस्टालेशन–  एसडी कॉलेज, अम्बाला छावनी, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वीमेन, अम्बाला शहर, गवर्नमेंट कॉलेज, अम्बाला छावनी- प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे

एलोक्युशन– एसडी कॉलेज, अम्बाला छावनी, गवर्नमेंट कॉलेज, अम्बाला छावनी, गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर-1, पंचकूला प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे  

AMBALA NEWS

सामूहिक नृत्य (हरियाणवी) – एसडी कॉलेज, अम्बाला छावनी, एसए जैन कॉलेज, अम्बाला शहर, डीएवी कॉलेज, अम्बाला शहर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे