Ambala News : कैंट नगर पालिका में मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने दो दिवसीय भूख हड़ताल की

0
204
Ambala News : कैंट नगर पालिका में मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने दो दिवसीय भूख हड़ताल की
कैंट नगर पालिका में नारेबाजी कर रोष जताते कर्मचारी।

Ambala News | अंबाला । शुक्रवार को दूसरे दिन भी नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा प्रदेश के आहावान घर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के शाखा अम्बाला सदर नगर परिषद मे 11 कर्मचारी प्रधान सेवाराम बोहत की अध्यक्षता में गेट पर भूखहड़ताल पर बैठे। जिसमें नत्था राम, जोगिन्द्र पाल, सुनील नेता, सुरेशपाल सोनू, महिंद्र, कुलविंद्र, नरेश, सोनू, राहुल फायर से रणदीप आदि शामिल हुए।

सेवाराम बोहत ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने पत्राचार के द्वारा मंत्रियों के आवास पर प्रदेश भर में प्रर्दशन करके अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन देने का भी काम किया।

परन्तु सरकार द्वारा संगठन के साथ जो समझौते हुए पूरी तरह न तो पत्र जारी किए गए ना ही जारी किए गए पत्रो पर कार्यवाही अमल में लाई गई। नगरपालिका कर्मचारी संघ को लगता है कही मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई सफाई कर्मचारियों को वेतन की बढ़ोतरी जो 26,000 की घोषणा की गई है वह सिर्फ घोषणा मात्र ही न रह जाए।

प्रदेश भर में नगर निगमों, नगर परिषदों एवं पालिकाओं के कर्मचारियों में भारी रोष है। क्योकि सरकार द्वारा इन कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है। सरकार जल्द ही इन सभी मांगों का समाधान करे अन्यथा नगरपालिका कर्मचारी सेब हरियाणा इस आन्दोलन को और मजबूत करेगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।

Ambala News : नगर निगम में दो दिवसीय भूख हड़ताल कर सफाई कर्मचारियों ने जताया रोष