Ambala News : रोटरी क्लब अंबाला इंडस्ट्रियल एरिया ने जिलास्तरीय आभार सम्मेलन में पुरस्कार प्राप्त किए

0
6
Rotary Club Ambala Industrial Area receives district level awards
पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए।

(Ambala News) अंबाला। रोटरी क्लब अंबाला इंडस्ट्रियल एरिया ने जिला स्तरीय आभार सम्मेलन में पुरस्कार प्राप्त किए, जो हेयात इंटरनेशनल होटल चंडीगढ़ में आयोजित हुआ । क्लब ने क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ क्लब के लिए पुरस्कार प्राप्त किया  ओर प्रेसिडेंट रोटेरियन राजकुमार शर्मा को क्षेत्रीय का  सर्वोत्तम अध्यक्ष पुरस्कार  मिला, क्लब की पहली महिला रोटेरियन अनीता शर्मा को सर्वोत्तम सहायक पति का पुरस्कार प्राप्त किया, रोटेरियन अनिल सहगल ने होप क्रिएटर पुरस्कार प्राप्त किया, सहायक गवर्नर रोटेरियन धर्म पाल गुलाटी ने सेवा के मार्ग के लिए पुरस्कार और असाधारण नेतृत्व के लिए पुरस्कार प्राप्त किया। रोटेरियन मधु शील अरोड़ा, सत पाल ग्रोवर ,शशी गुलाटी और डॉली पचोपड़ा को भी जिला गवर्नर अरुण मोंगिया  ने पुरस्कार दिया। प्रेसिडेंट राजकुमार शर्मा और अनिल सहगल को भी  रोटरी क्लब डिजिटल उत्कृष्ट पुरस्कार मिला। क्लब को  सबसे अधिक नये सदस्यों  जोडने का पुरस्कार भी मिला।
यह भी पढ़ें: Rewari News : पेट्रोल पम्प से नकदी चोरी करने वाला आरोपी मैनेजर गिरफ्तार

 यह भी पढ़ें: Rewari News : बंद फैक्टरी से सामान चोरी करते तीन आरोपी रंगे हाथों दबोचे

SHARE