Ambala News : रोटरी क्लब अंबाला कार्यकारिणी की हुई बैठक

0
136
Ambala News : रोटरी क्लब अंबाला कार्यकारिणी की हुई बैठक
रोटरी क्लब अंबाला की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।

Ambala News | अंबाला। रोटरी क्लब अम्बाला की कार्यकारिणी की बैठक आज फिनिक्स क्लब में सम्पन्न हुई जिसके अन्तर्गत क्लब के सचिव सीए ललित गर्ग जी ने क्लब का बजट प्रस्तुत किया। रोटेरियन सुभाष बंसल जी ने रोटरी क्लब द्वारा चलाए जा रहे सर्विकल कैंसर के बारे में बोर्ड मैम्बर्स को जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अम्बाला में सर्विकल कैंसर को खत्म करने के दिशा में क्लब ने फ्री में 100 से अधिक कन्याओं को वैक्सीन लगवायी है। जिसका खर्च प्रति वैक्सीन रु- 4500 आता है। इसी कड़ी में रोटेरियन के-के- जैन ने सहर्ष सभी पदाधिकारियों को बताया कि जयदेव रोटरी अस्पताल में सोलर प्लांट को लगवाया जा चुका है।

क्लब के प्रधान रोटेरियन दिनेश सेठी कहा कि क्लब की इस्टालैंशन कार्यक्रम 26 जुलाई को रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि आज पवित्रधाम (मूक व बधिर) बच्चों के स्कूल में क्लब द्वारा जलपान की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर सचिव गणेश सभरवाल, कल्ब एक्जीक्यूटीव सैक्रटरी संदीप चौपड़ा,, सार्जेण्ट आर्म सुनील अग्रवाल, वीके मल्होत्र, सीए एडी गांधी, डॉ देश बन्धु, एजी नरेश भारद्वाज, कनिका जैन, अजय गुप्ता व सुरिन्द्र गोयल उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : Ambala News : राजनीतिक विरासत की बात भी वही कर सकते हैं जिनकी कोई पहचान हो: विवेक चौधरी

यह भी पढ़ें : Ambala News : इनरव्हील क्लब अंबाला ने जरूरतमंद बच्चों को दी किताबें

यह भी पढ़ें : Ambala News : साइकिल चलाकर स्वस्थ रहने के लिए युवाओं को प्रेरित कर रहे कर्नल आर डी सिंह

यह भी पढ़ें : Ambala News : सैनी हाई स्कूल में स्व. डॉ. राम सैनी के जन्मदिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित

यह भी पढ़ें : Ambala News : 17 जुलाई से 2 महीने के लिए एसपी कार्यालय के 200 मीटर के दायरे में धारा 163 होगी लागू – डीसी डॉ. शालीन

यह भी पढ़ें : Ambala News : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र

यह भी पढ़ें : Up News : यूपी के 20 जिलों में बाढ़ का कहर, बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

यह भी पढ़ें : Up News : योगी सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को सब्सिडी अवधि बढ़ायी, खर्च होंगे 350 करोड़