Ambala News : संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित

0
83
Ambala News : संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित
उपस्थित स्टूडेट्स व स्टाफ।

Ambala News | अंबाला। संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज बराड़ा में कॉलेज प्राचार्या डॉ इंदु विज के दिशा निर्देश से संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में फैशन डिजाइनिग विभाग की ओर से कोर्डिनेटर श्री मती सरला सेठी और इंचार्ज श्री मती सुमन की देख रेख में करवाया गया ।इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में ब्रह्माकुमारी बहन सविता और बहन चेतना ने शिरकत की। जिन्होने अपने विचारों से छात्राओं कों लाभान्वित किया।

इस अवसर पर प्रतिभागियों ने अपने नृत्य और स्किट के माध्यम से भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता की प्रस्तुति दी। कॉलेज प्राचार्या डॉ इंदु विज ने कृष्ण जन्माष्टमी के महत्व कों बताते हुए कहा कि पुराणों के अनुसार, श्रीकृष्ण त्रिदेवों में से एक भगवान विष्णु के अवतार हैं। उनका आशीर्वाद और कृपा प्राप्त करने के लिए भक्तगण हर साल इस दिन व्रत रखते हैं और मध्य रात्रि में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं ।

भजन-कीर्तन करते हुए श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है।इसी के साथ कॉलेज छात्राओं कों भी आपस में मित्रता बनाये रखने का संदेश दिया कि कृष्ण और सुदामा की मित्रता एक मिसाल है।बचपन के दिनों में ही कृष्ण ने सुदामा को वचन देते हुए कहा था कि, मित्र तुम जब भी संकट में पड़ो तो मुझे याद करना।

मैं जरूर अपनी मित्रता निभाऊंगा। मित्रता का रिश्ता दुनिया में सबसे शानदार होता है।श्री मती सरला सेठी ने भी सभी कों कृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार की बधाई दी उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जन्माष्टमी के व्रत को करता है, वह ऐश्वर्य और मुक्ति को प्राप्त करता है।

आयु, कीर्ति, यश, लाभ, पुत्र व पौत्र को प्राप्त कर इसी जन्म में सभी प्रकार के सुखों को भोग कर अंत में मोक्ष को प्राप्त करता है। जो मनुष्य भक्तिभाव से श्रीकृष्ण की कथा को सुनते हैं, उनके समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। वे उत्तम गति को प्राप्त करते हैं।कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों कों कॉलेज प्राचार्या डॉ इंदु विज द्वारा पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें : Ambala News : धोखाधड़ी कर ठगने वाले शातिर गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : Ambala News : यातायात पुलिस अम्बाला ने किए 30 भारी वाहनों के चालान

यह भी पढ़ें : Ambala News : एसडी कॉलेज में पुलिस ने स्टूडेंट्स को नशे से दूर रहने बारे किया जागरूक

यह भी पढ़ें : Ambala News : राजकीय महिला महाविद्यालय में फ्रेशर्स पार्टी का किया आयोजन