Ambala News : तनेजा पब्लिक स्कूल में ‘पर्यावरण सरंक्षण’ पर कार्यक्रम का आयोजन

0
142
Ambala News : तनेजा पब्लिक स्कूल में 'पर्यावरण सरंक्षण' पर कार्यक्रम का आयोजन
छात्राओं को सम्मानित करते हुए।

Ambala News | अंबाला। तनेजा पब्लिक स्कूल में ‘पर्यावरण सरंक्षण’ पर असेंबली  का आयोजन हुआ जिसमे कक्षा  नौवीं के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सबसे पहले  आयुषी, प्रिया, युवराज, दीक्षांत   ने पर्यावरण सरंक्षण की  भूमिका  दी।  फिर कीर्ति, जाह्नवी, जैस्मीन, तान्या,मेहुल, दीपशिखा, निवेदिता, प्रविधि, इशिता, कनिष्का, जसलीन, शिवानी, प्रिया, वंशिका   ने डांस की प्रस्तुति दी।

‘कूड़े वाला आया कचरा निकाल’  पर गुरदित, मयंक, दीपक, शांतुनु, देवांश,  भावेश, अर्शप्रीत, वरुण, युवराज, दीक्षांत, नरगिस ने  नाटक के माध्यम से वातावरण संरक्षण उसे बचाने का सन्देश दिया।  मंच का सञ्चालन इशांत  ने किया।  कार्यक्रम में  चित्रा, अरुण कुमार, रोहित कुमार, कमल शास्त्री आदि अध्यापक मौजूद रहे।

वंश तनेजा ने बच्चो के कार्यक्रम को सराहा।  प्रिंसिपल अरुण गोयल ने विद्यार्थियों को आने वाले समय में पर्यावरण सरंक्षण  के लिए प्लास्टिक का कम इस्तेमाल,  और छँटनी कर कूड़े का निस्तारण की जरूरत को बताया  और सावन मास में अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें : Ambala News : सरस्वती पब्लिक स्कूल की छात्राओं को कैंसर गर्भाशय ग्रीवा टीकाकरण के बारे में किया जागरूक

यह भी पढ़ें : Ambala News : डीसी ने समाधान शिविर में सुनी लोगों की शिकायतें

यह भी पढ़ें : Ambala News : डीसी ने टीबी मुक्त अभियान, अनिमिया व एचआईवी विषय पर अधिकारियों की बुलाई बैठक

यह भी पढ़ें : Ambala News : फारूका खालसा स्कूल में एलपीजी सुरक्षा जागरूकता शिविर का किया आयोजन

यह भी पढ़ें : National News : उत्तर प्रदेश और राजस्थान : जल्दी में नहीं है बीजेपी आलाकमान,प्रदेश अध्यक्ष बदले जाएंगे