Ambala News : प्राइवेट बस चालक ट्रैफिक नियमों को तोड़कर रेड सिग्नल को करते है क्रॉस

0
104
Ambala News : प्राइवेट बस चालक ट्रैफिक नियमों को तोड़कर रेड सिग्नल को करते है क्रॉस
रेड सिग्नल को तोड़ते हुए रोड क्रॉस करती प्राइवेट बस

Ambala News | साहा | शुभम मुलाना | अम्बाला से यमुनानगर जाने वाली प्राइवेट बस चालक की लापरवाही व बेखौफ होकर ट्रैफिक नियमों को तोड़कर सड़क पर सरपट बसें दौड़ाते हैं। वहीं अब यातायात नियमों का मजाक बनाने में अम्बाला से वाया खुडा , मिठापुर, साहा ,कालपी, मुलाना,से यमुनानगर चलने वाली प्राइवेट बसों के ड्राइवर भी नहीं चूकते हैं। कई बसों के ड्राइवर सड़कों पर बेधड़क होकर बस चलाते हैं। इतना ही नहीं वो रेड सिग्नल का पालन भी नहीं करते हैं। इस वजह से सड़क पर दुर्घटना होने का डर बना रहता है। आज भी अम्बाला में बड़ा गोल चकर के पास प्राइवेट बस चालक ने रेड सिग्नल को क्रॉस किया ।

प्राइवेट बस ड्राइवरों पर भी हो कार्रवाई

सवाल यह है कि प्राइवेट वाहनों द्वारा नियमों को तोड़ने पर ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई तो करती है, लेकिन ‘बस चालको द्वारा अगर नियमों को तोड़ा जाता है तो उसे कैसे रोका जाए? अगर किसी भी प्रकार कि बस दुर्घटना होती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? यह सवाल यात्रियों के साथ-साथ आम नागरिकों के मन में पैदा होता है। प्राइवेट बसों के ड्राइवर आए दिन नियमों को तोड़ते हुए देखे जाते हैं, शायद यही कारण है कि बसों की दुर्घटना की शिकायत अक्सर सुनने और देखने को मिलती रहती है।

नहीं करते हैं ट्रैफिक नियमों का पालन

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अम्बाला से यमुनानगर जाने वाली प्राइवेट बस रेड सिग्नल को तोड़ते हुए रोड क्रॉस कर गई। प्रत्यक्षदर्शी ने आगे कहा कि बस चालक के इस रवैए से बड़ी सड़क दुर्घटना हो सकती थी। इस दृश्य को देखकर लोगों के मन में डर पैदा होता है। अगर प्राइवेट बसों के ड्राइवर नियमों को इसी तरह से तोड़ते रहेंगे तो बाकी वाहन वाले क्या करेंगे?

सरेआम होता है रेड लाइट जंप

बता दें कि इस प्रकार की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बसों को नियम तोड़ते हुए और रेड सिग्नल क्रॉस करते हुए देखा गया है।

यह भी पढ़ें : Ambala News : हिसार में ब्राह्मण अधिवेशन में शामिल होंगे ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य

यह भी पढ़ें : Ambala News : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय 16 कंच घर में जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया

यह भी पढ़ें : Ambala News : चित्रा सरवारा की मौजूदगी में सैकड़ों ने ज्वाइन की कांग्रेस