Ambala News : प्रकाश लाल जी का 15 वीं स्मृति दिवस महावीर पार्क में पौधरोपण कर मनाया

0
79
Ambala News : प्रकाश लाल जी का 15 वीं स्मृति दिवस महावीर पार्क में पौधरोपण कर मनाया
Ambala News : प्रकाश लाल जी का 15 वीं स्मृति दिवस महावीर पार्क में पौधरोपण कर मनाया

Ambala News | अंबाला। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कंच घर, अंबाला शहर और भारतीय योग संस्थान ने सामूहिक रूप से परमश्रद्धेय प्रकाश लाल जी का 15 वीं स्मृति दिवस महावीर पार्क में मनाया गया। जो भारतीय योग संस्थान के संस्थापक रहे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से की गई। उसके बाद सभी ब्रह्माकुमार भाइयों – बहनों और साधकों ने योग साधना प्राणायाम किए।

इस कार्यक्रम में भारतीय जिला संस्थान के अधिकारी रणवीर सैनी ने परमश्रद्धेय प्रकाश लाल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कैसे उन्होंने 1967 में भारत में पहला योग साधना केंद्र खोला। आज 4000 केंद्र निशुल्क भारत वर्ष में चलते है।

Ambala News : प्रकाश लाल जी का 15 वीं स्मृति दिवस महावीर पार्क में पौधरोपण कर मनाया

ब्रह्माकुमारी कंच घर की वरिष्ठ शिक्षिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी ने भी संस्थान के कार्य की सराहना की और अंत में दीदी जी ने राजयोग क्या है उसकी विधि क्या है सभी को बताई और अनुभव भी कराया। अंत में सभी ने मिलकर पौधरोपण किया- नीम,जामुन आवला इत्यादि पौधे लगाए। जिसमें जिला प्रधान रणवीर सिंह, शिवानी दीदी,भावना दीदी,सिमरन बहन, रूहानी बहन, मीनाक्षी जोन मंत्री, सुनीता बंसल प्रमुख, मुकेश कुमार, एएसआई रामशरण जी भी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : Ambala News : संदीप सिंह पर आरोप तय, पीड़िता और हर एक महिला से माफी मांगे भाजपा : चित्रा सरवारा