Ambala News : जनसंख्या के आधार पर ब्राह्मण समाज को 20 टिकट दें राजनीतिक दल : सुरेंद्र शर्मा बड़ौता

0
64
Ambala News : जनसंख्या के आधार पर ब्राह्मण समाज को 20 टिकट दें राजनीतिक दल : सुरेंद्र शर्मा बड़ौता
Ambala News : जनसंख्या के आधार पर ब्राह्मण समाज को 20 टिकट दें राजनीतिक दल : सुरेंद्र शर्मा बड़ौता
  • ब्राह्मण समाज की अनदेखी की तो प्रदेश स्तरीय कमेटी लेगी कड़ा फैसला

Ambala News | अंबाला । ब्राह्मण सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने कहा कि ब्राह्मण समाज के आशीर्वाद के बिना किसी भी पार्टी का सत्ता में आना आसान नहीं है। जब-जब ब्राह्मण समाज ने किसी भी पार्टी का साथ दिया है वह पार्टी सत्ता में आई है और जब जब ब्राह्मण किसी पार्टी से विमुख हुआ तो वह पार्टी सत्ता से दरकिनार हुई और सत्ता से बाहर ही रही।

बड़ौता ने कहा कि ब्राह्मण समाज की मांग है कि उनकी जनसंख्या के आधार पर राजनीतिक दल उन्हें हरियाणा विधानसभा चुनाव में 20 टिकटें दी जाएं। ब्राह्मण समाज की अनदेखी करना राजनीतिक दलों के लिए उचित नहीं है। ब्राह्मण सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बड़ौता बुधवार को ब्राह्मण धर्मशाला मॉडल टाउन अम्बाला शहर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में ब्राह्मण सभा हरियाणा द्वारा प्रैस वार्ता का दौर जारी है और इसी माध्यम से वे अपनी मांग राजनीतिक दलों के समक्ष उठा रहे हैं। सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने कहा कि ब्राह्मण समाज की अनदेखी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के ऐसे मजबूत उम्मीदवार हैं जो किसी भी राजनीतिक दल को सत्ता में ला सकते हैं।

पहले भी चौधरी देवी लाल के समय में और पंडित भगवत दयाल के आशीर्वाद से 14 विधायक ब्राह्मण समाज के रहे हैं। यह टिकट उन विधानसभा क्षेत्रों में दी जाएं जहां ब्राह्मण समाज जीतने की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि 17 अगस्त को कैथल में ब्राह्मण समाज की प्रदेश स्तरीय मीटिंग बुलाई गई थी जिसमें कमेटी का गठित की गई थी।

कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया था कि कि प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों से कम से कम 20 टिकटों मांगें जाएंगे। कमेटी उस निर्णय के अनुसार ब्राह्मण सभा हरियाणा अपनी मांग उठा रहा है। यदि उनकी मांगों की अनदेखी की जाती है तो ब्राह्मण समाज एकजुट होकर अपना फैसला लेगा।

इस अवसर पर राजकुमार भारद्वाज हिसार संरक्षक हरियाणा, विजय पाल शर्मा कैथल महासचिव हरियाणा, राजकुमार शर्मा एमई सचिव हरियाणा, ईश्वर पाडला प्रदेश अध्यक्ष युवा हरियाणा, राजेंद्र अग्निहोत्री हिसार सचिव हरियाणा, संदीप शर्मा यमुना नगर उपाध्यक्ष हरियाणा, चंद्र मोहन शुक्ला प्रदेश कोषाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण सभा हरियाणा, राकेश शर्मा, चंद्रमोहन बक्शी, राजकुमार संत, दिनेश गौड़, अनिल शर्मा, के•के शर्मा, जुगल किशोर शर्मा, रशिम शर्मा जंडली सहित अन्य मौजूद रहें.

यह भी पढ़ें : Ambala News : सरकार की नीयत ठीक न होने के चलते व्यापारी वर्ग को हो रहा करोड़ों का नुकसान : निर्मल सिंह