Ambala News: पुलिस की पाठशाला द्वारा छात्राओं/शिक्षकों/महिलाओं को किया जा रहा जागरूक  

0
3
Ambala News

Ambala News : अंबाला। पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिहँ भोरिया के निदेर्शानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा हरियाणा उदय सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के माध्यम से आज 23 अक्तूबर 2024 को महिला पुलिस थाना नारायणगढ़ ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरेली कलां थाना नारायणगढ़ में पुलिस की पाठशाला के माध्यम से छात्राओं/शिक्षकों को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव व यातायात के नियमों की पालना बारे जागरूक किया। इस कार्यक्रम में महिला पुलिस थाना नारायणगढ़ ने महिला सुरक्षा/साईबर अपराध बारे जानकारी दी व डायल 112 एप्प बारे छात्राओं/शिक्षको को विस्तृत जानकारी देकर मौका पर ही डायल 112 एप्प डाउनलोड करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया।

हरियाणा उदय कार्यक्रम पुलिस की पाठशाला के माध्यम से छात्राओं/शिक्षकों को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचने, अपने व दूसरों के अमूल्य जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों की पालना करने बारे जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि वह हरियाणा उदय कार्यक्रम पुलिस की पाठशाला के माध्यम से छात्राओं/महिलाओं/शिक्षको को डायल 112 एप्प, ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस व यातायात के नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करें। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करके डायल 112 एप्प, ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस, साईबर अपराध व यातायात के नियमों की विशेष जानकारी देना हैं जिससे गांवों व कस्बों से आने वाली छात्राओं/कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके व आमजन को यातायात के नियमों और साईबर अपराधों की जानकारी देकर उन्हें जागृत किया जा सके।