Ambala News : पुलिस डीएवी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम का किया आयोजन

0
149
Ambala News : पुलिस डीएवी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम का किया आयोजन
विद्यार्थियों को संबोधित करते मुख्यवक्ता।

Ambala News | अंबाला। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल,अम्बाला शहर में  बारहवीं कक्षा व एनसीसी के विद्यार्थियों  के लिए भारतीय सेना को एक करियर के रूप में अपनाने  से सम्बंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना और उसके बारे में विस्तार से जानकारी देना था। इस अवसर पर भारतीय सेना से लेफ्टिनेंट विशेष चंद ने  छात्रों  के साथ वातार्लाप किया।

उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा किया और भारतीय सेना में शामिल होने के लाभों के बारे में बताया। उन्होंने अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व कौशल के महत्व पर जोर दिया, जो सेना अपने सैनिकों को प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त उन्होंने सेना में शामिल होने के लिए पात्रता मापदंड और उनको मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया, जिसमें शिक्षा, यात्रा और व्यक्तिगत विकास के अवसर भी शामिल हैं।

उन्होंने बच्चों को  बताया कि भारतीय सेना दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सेना है जिसका उद्देश्य देश की रक्षा करना है। आज हम सब इसलिए सुरक्षित हैं क्योंकि हमारे पीछे से भारतीय सेना सरहद पर रहकर हमारी रक्षा कर रही है। भारतीय सेना ने हमेशा से राष्ट्र की सीमा के भीतर शांति और सुरक्षा को सफलतापूर्वक बनाए रखा। हम सभी को भारतीय सेना का सम्मान करना चाहिए । भारतीय सेना में उन लोगो की भर्ती होती है जो देश के लिए मर मिटने की क्षमता रखते हैं। भारतीय सेना में भर्ती के बाद सैनिक का जीवन काफी कठिन होता है।

हालाँकि वे अपना जीवन किसी भी अन्य व्यक्ति की तरह शुरू करते हैं, परन्तु एक बार जब वे सेना में भर्ती हो जाते हैं, तो उनके लिए सब कुछ बदल जाता है क्योंकि उसके बाद उनका जीवन देश के लिए समर्पित हो जाता है।   उन्होंने  छात्र एवं छात्राओं का  भारतीय सेना में अपना स्वर्णिम करियर बनाने हेतु  मार्गदर्शन किया । उन्होंने छात्रों को राष्ट्र की सेवा करने और अपने जीवन में अंतर लाने के लिए इस अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों  को उनकी बहादुरी और त्याग की कहानियों से प्रेरणा मिली और उन्होंने सेना में शामिल होने में रुचि दिखाई।  प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने बताया कि भारतीय सेना देश की रक्षा के लिए समर्पित है। देश के प्रति उनका ये निस्वार्थ बलिदान बड़े ही गर्व की बात है। कैसी भी परिस्थिति हो या कोई भी छोटी बड़ी आपदा, भारतीय सेना हमेशा सबसे आगे खड़ी रहती है।

भारतीय सेना में  सैनिक का जीवन संघर्षों और बलिदानों से भरा होता है। जब हम अपने घर पर उत्सव का आनंद ले रहे होते हैं, तो हमारे सैनिक हमारे पीछे से सरहदों पर हमारी रक्षा करते है हम सभी को भारतीय सेना पर गर्व है और हम सब उनको  इन कार्यों  के लिए सलाम करना चाहिए। इस अवसर पर  स्कूल अध्यापक भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Ambala News : पौधों का भंडारा कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

यह भी पढ़ें : Ambala News : भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में लायंस क्लब अंबाला ने फल, बिस्कुट किए वितरित

यह भी पढ़ें : National News : यूपी की तरह उत्तराखंड बीजेपी में भी रार